NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'द कश्मीर फाइल्स' से पहले इन फिल्मों में दिखी कश्मीर के बिगड़े हालात की कहानी
    अगली खबर
    'द कश्मीर फाइल्स' से पहले इन फिल्मों में दिखी कश्मीर के बिगड़े हालात की कहानी
    'द कश्मीर फाइल्स' से पहले इन फिल्मों में दिखी कश्मीर की दर्दनाक कहानी

    'द कश्मीर फाइल्स' से पहले इन फिल्मों में दिखी कश्मीर के बिगड़े हालात की कहानी

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 11, 2022
    10:02 pm

    क्या है खबर?

    कश्मीरी पंडितों की आपबीती को महसूस कराती फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' आखिरकार रिलीज हो गई है। फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था।

    कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक कहानी को निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने जिस तरह से अपनी इस फिल्म में समेटा है, उसकी चारों ओर तारीफ हो रही है। इससे पहले भी कई फिल्में बनी हैं, जो उस आतंक को करीब से दिखाती हैं, जो कश्मीर को झेलना पड़ा है।

    आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में।

    #1

    मिशन कश्मीर

    'मिशन कश्मीर' साल 2000 में रिलीज हुई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसके निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा थे। इसमें कश्मीर में बढ़े आतंकवाद के मुद्दे को दिखाया गया था।

    फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि किस तरह छोटे बच्चों को भड़काकर उन्हें गलत दिशा दिखाई जाती है और आतंकवाद की दुनिया में धकेला जाता है।

    ऋतिक रोशन ने इसमें एक कश्मीरी युवा की भूमिका निभाई थी, वहीं संजय दत्त एक आर्मी अफसर के किरदार में थे।

    #2

    फना

    2006 में यशराज बैनर तले बनी 'फना' में आमिर खान जहां आतंकवादी बने थे, वहीं काजोल एक कश्मीरी लड़की के किरदार में थीं।

    कुणाल कोहली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक टूर के दौरान जूनी को अपने गाइड से प्यार हो जाता है। वह गाइड जूनी की आंखों की रोशनी तो लौटा देता है, लेकिन उसकी जिंदगी से चला जाता है।

    सालों बाद जब वे मिलते हैं तो जूनी को पता चलता है कि रेहान एक आतंकवादी है।

    #3

    शिकारा

    विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म 'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित' का निर्देशन किया था। इसमें 1989 में कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी दिखाई गई थी।

    इस फिल्म में अभिनेता आदिल खान और सादिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में हिंदू-मुस्लिम की प्रेम कहानी दिखाई गई थी, जिसके चलते यह काफी विवादों में भी रही।

    इसमें कपल की दर्दनाक स्थिति को दिखाया गया था। फिल्म की कहानी ने दर्शकों को बेहद भावुक कर दिया था।

    #4

    रोजा

    मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' में कश्मीर में आतंकवाद की समस्या को आम आदमी के नजरिए से दिखाने की कोशिश की गई। इसमें भी कश्मीर के बदतर हालात दिखाए गए थे।

    फिल्म एक सीधी-सादी लड़की रोजा (मधु) की कहानी है, जिसकी शादी ऋषि (अरविंद स्वामी) से होती है। फिल्म में रोजा का संघर्ष दिखाया है।

    दरअसल, ऋषि को उग्रवादी किडनैप कर लेते हैं और रोजा सरकार से मदद की गुहार लगाती है ताकि उसके पति को छुड़ाया जा सके।

    #5

    तहान

    संतोष सिवान की फिल्म 'तहान' एक आठ साल के मासूम बच्चे की कहानी है, जो अपने गधे बीरबल को ढूंढ रहा है।

    वो खुद को तब मुश्किल में पाता है, जब एक बार उसे ग्रेनेड की डिलिवरी करने के लिए कहा जाता है।

    जब तहान अपने गधे को वापस पाने की कोशिशें करता है, इस दौरान वह एक आतंकवादी के निशाने पर आ जाता है। फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह आतंकवादी मासूमों को अपना निशाना बनाते हैं।

    #6

    यहां

    शूजीत सरकार की 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'यहां' की कहानी का भी दर्शकों पर असर हुआ था।

    फिल्म में अभिनेत्री मिनीषा लांबा और अभिनेता जिमी शेरगिल की लव स्टोरी दिखाई गई थी। इसमें कश्मीरी आतंकवादियों और सेना के बीच टकराव देखने को मिला था। फिल्म में एक युवा लड़की को एक आर्मीवाले से प्यार हो जाता है।

    दोनों के बीच दूरियां तब आ जाती हैं, जब उस लड़की के भाई पर आतंकवाद से जुड़े होने का संदेह होता है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा फिर पर्दे पर लेकर आई है। कश्मीर से अल्पसंख्यक हिंदू पंडितों के पलायन की इस कहानी ने दर्शकों का हिलाकर रख दिया है। इस फिल्म में अनुपम खेर दर्शकों के दिलों में उतर गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    द कश्मीर फाइल्स

    ताज़ा खबरें

    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान

    बॉलीवुड समाचार

    कुणाल खेमू-सोहा अली के साथ एक शख्स ने की गाली-गलौज, जानिए मामला मुंबई
    नेटफ्लिक्स के सुपरहिट शो 'ब्रिजर्टन 2' में फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का गाना शामिल हॉलीवुड समाचार
    'पठान' से लेकर 'टाइगर 3' तक, बैक टू बैक रिलीज होंगी एक्शन से लबरेज ये फिल्में आगामी फिल्में
    क्या आप जानते हैं? 100 रुपये चुराकर एक्टर बनने चले थे अनुपम, जानिए अनसुनी बातें अनुपम खेर

    द कश्मीर फाइल्स

    फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया 'द दिल्ली फाइल्स' का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी बॉलीवुड समाचार
    'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज से पहले विवेक अग्निहोत्री ने डिएक्टिवेट किया अपना ट्विटर अकाउंट ट्विटर
    झकझोर देगी कश्मीरी पंडितों की दर्दभरी दास्तां, देखिए फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का ट्रेलर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025