Loading...
पाकिस्तानी सीरीज के विरोध में उतरे अशोक पंडित, बोले- खत्म करो रिश्ता; बैन करो शो
पाकिस्तानी सीरीज को लेकर भारत में घमासान

पाकिस्तानी सीरीज के विरोध में उतरे अशोक पंडित, बोले- खत्म करो रिश्ता; बैन करो शो

Nov 25, 2026
05:09 pm

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स की पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर भारत में विवाद बढ़ता जा रहा है। अब फिल्ममेकर अशोक पंडित ने यहां इसकी रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस देश ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का और हमारे देश का मजाक उड़ाया है, उनका शो भारत में पूरी तरह से बैन कर देना चाहिए। पड़ोसी देश के साथ हर रिश्ता खत्म होना चाहिए।

बयान

शो के कलाकारों ने भारत का अपमान किया- अशाेक

ANI से बातचीत में फिल्ममेकर ने कहा, "फेडरेशन की पहली आपत्ति यह है कि नेटफ्लिक्स इंडिया ने भारत में टेलीकास्ट होने वाला एक शो लिया है, या जो टेलीकास्ट होने वाला है, जिसमें पाकिस्तानी कलाकार हैं। शो में 2 लोग हैं, हम बाकी लोगों को नहीं जानते। दोनों ने कई मौकों पर भारत का अपमान किया है, खासकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान। उन्होंने हमारे सुरक्षा बलों का अपमान किया है और हमारे देश का मजाक उड़ाया है।"

विरोध

हमें सारे रिश्ते खत्म कर देने चाहिए- अशाेक

उन्होंने आगे कहा, "अगर हमारे दुश्मन हैं, और पाकिस्तान एक दुश्मन देश है, अगर आप उनके शो खरीदते हैं और उन्हें अपने देश में चलाते हैं, तो हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। हमने बार-बार कहा है कि सारे रिश्ते खत्म कर देने चाहिए। हमारे गायक अमेरिका जाकर पाकिस्तानी आर्टिस्ट के साथ परफॉर्म करते हैं। यह खत्म होना चाहिए।"

फिल्ममेकर ने उम्मीद जताई कि नेटफ्लिक्स संगठन की चिंताओं को गंभीरता से लेगा और देश की भावनाओं का पूरा सम्मान करेगा।

ADVERTISEMENT

मांग

शिवसेना नेता ने भी उठाई बैन की मांग

उधर, शिवसेना नेता आनंद दुबे ने भी AICWA की मांग का समर्थन करते हुए भारत में पाकिस्तानी सीरीज की रिलीज को पूरी तरत से बैन करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि देश को को उनके क्रिकेट, उनकी वेब सीरीज या उनके साथ किसी भी तरह के कल्चरल जुड़ाव में कोई दिलचस्पी नहीं है।

फरहत इश्तियाक के उर्दू उपन्यास पर आधारित 'जो बचे हैं संग समेट लो' में फवाद खान, माहिरा खान और हानिया आमिर जैसे पाक कलाकार हैं।

ADVERTISEMENT