Page Loader
'जवान' का नया पोस्टर जारी; पहली बार दिखी शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा की तिगड़ी 
Write cफिल्म 'जवान' का नया पोस्टर जारी (तस्वीर: ट्विटर/@iamsrk)aption here

'जवान' का नया पोस्टर जारी; पहली बार दिखी शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा की तिगड़ी 

Aug 10, 2023
03:31 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान जल्द ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'जवान' में नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज हुआ था, जिसे सोशल मीडिया पर भरपूर प्यार मिल रहा है। अब निर्माताओं ने गुरुवार को 'जवान' नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें पहली बार शाहरुख, विजय सेतुपति और नयनतारा की तिगड़ी देखने को मिल रही है। 'जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म

एटली कुमार ने किया है फिल्म का निर्देशन 

शाहरुख ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर 'जवान' का नया पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'साहसी, चकाचौंध, खतरनाक।' 'जवान' का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। इसमें सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। आने वाले दिनों में शाहरुख 'जवान' के अलावा 'डंकी' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख 'टाइगर 3' और 'टाइगर वर्सेज पठान' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर