NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बायकॉट के हत्थे चढ़ी 'पठान', फिल्म फेडरेशन ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
    अगली खबर
    बायकॉट के हत्थे चढ़ी 'पठान', फिल्म फेडरेशन ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
    शाहरुख खान की फिल्म पठान को मिला फिल्म फैडरेशन का साथ

    बायकॉट के हत्थे चढ़ी 'पठान', फिल्म फेडरेशन ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

    लेखन वर्तिका तोलानी
    Jan 07, 2023
    10:31 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' कुछ दिनों में रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

    कहीं सितारों के पुतले जलाए जा रहे हैं, तो कहीं फिल्म को बन करने की मांग की जा रही है।

    इसी बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज (FWICE) फिल्म 'पठान' के समर्थन में सामने आया है।

    फेडरेशन ने सरकार से बायकॉट ट्रेंड पर रोक लगाने की मांग की है।

    जानकारी

    फिल्म फेडरेशन की गुजारिश

    हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मुंबई आए थे।

    इस दौरान उन्होंने एक्टर्स से लेकर प्रोड्यूसर्स तक, कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात कर फिल्म इंडस्ट्री के अहम मुद्दों पर बात की थी।

    इस मुलाकात के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने बायकॉट ट्रेंड को खतरनाक बताते हुए मुख्यमंत्री से इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

    वहीं, अब फिल्म फेडरेशन ने सरकार से बायकॉट ट्रेंड को रोकने की गुजारिश की है।

    बयान

    लाखों लोगों की रोजी-रोटी पर असर डाल सकता है यह ट्रेंड- फेडरेशन

    बीते साल कई फिल्में बायकॉट ट्रेंड का शिकार हुईं, जिसकी वजह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को तकरीबन 2,000 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा।

    इस साल भी यह ट्रेंड फिल्म 'पठान' के जरिए रफ्तार पकड़ रहा है। ऐसे में फिल्म फेडरेशन का बयान सामने आया है।

    FWICE का कहना है कि इन फिल्मों के जरिए लाखों लोगों को रोजी-रोटी मिलती है। ऐसे में यह ट्रेंड काफी खतरनाक साबित हो सकता है। यह लाखों लोगों की कमाई पर असर डाल सकता है।

    जानकारी

    क्या है FWICE?

    फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज (FWICE), फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स का यूनियन है। 2020 तक इस यूनियन के तकरीबन पांच लाख सदस्य थे। बता दें, FWICE ऑल इंडियन सिनेमा एसोसिएशन की मदर बॉडी है।

    विरोध

    क्यों हो रहा फिल्म 'पठान' का विरोध?

    दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकनी' से यह बवाल शुरू हुआ था। पिछले साल 12 दिसंबर को 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' आया और इसी के साथ यह विवादों में आ गई।

    गाने में दीपिका की 'भगवा बिकनी' तभी से सुर्खियों में है। हिंदू संगठनों के साथ ही नेता, मंत्री और साधु-संत फिल्म में भगवा रंग के अपमान के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

    इस बाबत सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को एक पत्र भी लिखा जा चुका है।

    रिलीज

    फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट

    फिल्म 'पठान' के विरोध के बाद सेंसर बोर्ड ने अभिनेत्री दीपिका की भगवा बिकनी पर कैंची चला दी और फिल्म के दृश्यों में भी कुछ और बदलाव कराने के बाद इसे U/A सर्टिफिकेट थमा दिया है।

    सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।

    वह फिल्म में विलेन बने हैं, जो शाहरुख के साथ दो-दो हाथ करते दिखेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    दीपिका पादुकोण
    पठान फिल्म
    सुनील शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे शेष मुकाबले  इंडियन प्रीमियर लीग
    जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के होशियारपुर-अमृतसर में दिखे ड्रोन, कई जगहों पर ब्लैकआउट जम्मू-कश्मीर
    टेस्ट क्रिकेट में 'फैब-4' का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    PF बैलेंस मिस्ड कॉल और मैसेज से कैसे जांचे? जानिए यहां  EPFO

    शाहरुख खान

    शाहरुख के गाने 'बेशरम रंग' की यूट्यूब पर धूम, 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया जॉन अब्राहम
    FIFA विश्व कप: शाहरुख से लेकर कार्तिक आर्यन तक, इन सेलेब्स ने की मेसी की तारीफ लियोनल मेसी
    'बेशरम रंग' गाने में दीपिका की जगह योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाने पर FIR योगी आदित्यनाथ
    "शाहरुख खान अपनी बेटी के साथ देखें फिल्म पठान", मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने दी चुनौती पठान फिल्म

    दीपिका पादुकोण

    शाहरुख खान की 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज, यहां देखिए शाहरुख खान
    'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जताई आपत्ति नरोत्तम मिश्रा
    'बेशरम रंग' विवाद: प्रकाश राज ने उठाए सवाल, बाहुबली के प्रोड्यूसर ने कही यह बात पठान फिल्म
    प्रभास-कृति से लेकर शाहरुख-तापसी तक, अगले साल बॉलीवुड फिल्मों में दिखेंगी ये पांच नई जोड़ियां श्रद्धा कपूर

    पठान फिल्म

    'बेशरम रंग' से पहले बॉलीवुड के इन यादगार गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं वैभवी मर्चेंट दीपिका पादुकोण
    अलविदा 2022: 'पठान' से पहले इस साल इन विवादों की चपेट में रही फिल्म इंडस्ट्री रणवीर सिंह
    शाहरुख खान ने विवाद के बीच रखा 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन, 'पठान' को बताया देशभक्ति फिल्म शाहरुख खान
    दीपिका पादुकोण FIFA विश्वकप ट्रॉफी के अनावरण के लिए क्यों चुनी गईं? दीपिका पादुकोण

    सुनील शेट्टी

    राहुल-अथिया की शादी पर सुनील शेट्टी ने लगाई मुहर, बोले- समय मिलते ही होगी शादी बॉलीवुड समाचार
    'धारावी बैंक' का टीजर जारी, इस सीरीज से OTT डेब्यू करेंगे सुनील शेट्टी शट्टी
    'धारावी बैंक' का ट्रेलर रिलीज, दिखा अंडरवर्ल्ड और पुलिस के बीच टकराव विवेक ओबेरॉय
    'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, परेश रावल ने की पुष्टि परेश रावल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025