राम गोपाल वर्मा की भविष्यवाणी, AI बदलेगा देश का राजनीतिक ढांचा? इंसानों की तरह लालची नहीं होता AI एल्गोरिदम
मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का मानना है कि आने वाले समय में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) राजनीति में एक बड़ा और अच्छा बदलाव ला सकता है। उनका कहना है कि AI की मदद से सरकारें अपने काम को ज्यादो साफ-सुथरा (पारदर्शी) और तेजी से पूरा कर सकती हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि AI इंसानों की तरह रिश्वत नहीं लेता और ना ही अपने फायदे के बारे में सोचता है।
वर्मा ने दिया दुबई के 'स्मार्ट पुलिस स्टेशन' का उदाहरण
अपनी बात को सही साबित करने के लिए राम गोपाल वर्मा ने दुबई के 'स्मार्ट पुलिस स्टेशनों' की मिसाल दी, जहां लोग बिना किसी अधिकारी से मिले सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
उनका मानना है कि ऑटोमेशन और तकनीक की मदद से भ्रष्टाचार को काफी हद तक खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा AI सैटेलाइट तस्वीरों और मौसम के बिल्कुल सटीक डेटा के आधार पर बेहतर नीतियां बना सकता है, जिससे खास तौर पर खेती-किसानी को बड़ा फायदा होगा। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि कई राजनेता अपनी कुर्सी और ताकत बचाने के चक्कर में इस तकनीक का विरोध कर सकते हैं।