NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर पुरस्कार की दौड़ में फिर शामिल हुई '2018', '12वीं फेल' ने भी बनाई जगह
    अगली खबर
    ऑस्कर पुरस्कार की दौड़ में फिर शामिल हुई '2018', '12वीं फेल' ने भी बनाई जगह
    ऑस्कर पुरस्कार के लिए '2018' और '12वीं' शामिल

    ऑस्कर पुरस्कार की दौड़ में फिर शामिल हुई '2018', '12वीं फेल' ने भी बनाई जगह

    लेखन मेघा
    Jan 09, 2024
    07:15 pm

    क्या है खबर?

    भारत की ओर से इस साल जूड एंथनी जोसेफ द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म '2018: एवरीवन इज ए हीरो' को 96वें ऑस्कर में भेजा गया था।

    हालांकि, 22 दिसंबर, 2023 को फिल्म के नामांकन सूची में जगह न बनाने पर ऑस्कर की दौड़ से बाहर होने की जानकारी ने सभी को निराश कर दिया।

    बहरहाल, अब फिर से उम्मीद बंधती नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म अभी भी ऑस्कर पुरस्कार जीत सकती है।

    विस्तार

    सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में मिली जगह

    मनोरमा ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, जोसेफ की फिल्म ऑस्कर से बाहर नहीं हुई है और अभी भी पुरस्कार अपने नाम कर सकती है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि ये फिल्म दुनियाभर की उन 265 फिल्मों में से एक है, जो ऑस्कर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी सहित अन्य सामान्य श्रेणियों में अभी शामिल हैं।

    मालूम हो कि ये पहली मलयालम फिल्म है, जो दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने में सफल रही थी।

    उपलब्धि

    विक्रांत की '12वीं फेल' भी हुई शामिल

    हालांकि, '2018' एकमात्र भारतीय फिल्म नहीं है, जिसे ऑस्कर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

    दरअसल, विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में अपनी जगह पक्की करने में सफल रही है, जिसमें विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

    इस श्रेणी में फिल्में तभी योग्य हो पाती हैं, जब उन्हें अमेरिका के कई सिनेमाघरों में रिलीज किया जाता है। यह एक मानदंड है, जिसे इन दोनों फिल्मों ने पूरा कर लिया है।

    कहानी

    क्या है '2018' और '12वीं फेल' की कहानी?

    '2018' में केरल में आई भयंकर बाढ़ की सच्ची कहानी दिखाई गई है, जिसे ऑस्कर अभियान में स्क्रीनिंग के दौरान अमेरिका में भी काफी पसंद किया गया। इसमें टोविनो थॉमस, कनचाको बोबन, अपर्णा बालमुरली और आसिफ अली जैसे सितारे शामिल हैं।

    '12वीं फेल' में IPS मनोज कुमार और IRS श्रद्धा जोशी के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है, जिसे अभिषेक पाठक की इसी नाम से लिखी किताब से लिया गया है। इसमें विक्रांत के साथ मेधा शंकर नजर आई हैं।

    सूची

    23 जनवरी को जारी होगी नामांकन की अंतिम सूची

    ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम सूची 23 जनवरी को जारी की जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो 265 में से शीर्ष 10 फिल्मों को ऑस्कर के लिए अंतिम नामांकन मिलेगा।

    इसके बाद 10 मार्च, 2024 को ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा।

    पिछले साल पैन नलिन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द छेल्लो शो' को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया था, लेकिन यह भी पुरस्कार पाने में नाकाम रही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    ऑस्कर पुरस्कार

    जूनियर एनटीआर ने ऑस्कर ट्रॉफी के साथ साझा की तस्वीर, बोले- हमने कर दिखाया जूनियर एनटीआर
    ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 'द एलेफैंट विस्परर्स' इस OTT प्लेटफॉर्म पर है उपल्बध गुनीत मोंगा
    ऑस्कर 2023: 'नाटू-नाटू' के खिताब जीतने पर राम चरण ने जारी किया बयान, कही ये बात राम चरण
    'नाटू-नाटू': कंपोजर से कोरियोग्राफर तक, गाने को ऑस्कर दिलाने में है इनका हाथ एमएम कीरवानी

    बॉलीवुड समाचार

    एआर रहमान को 6 बार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी ये दिलचस्प बातें  जन्मदिन विशेष
    'वेलकम टू द जंगल' से 'हेरा फेरी 3' तक, जल्द आएंगे इन कॉमेडी फिल्मों के सीक्वल मनोरंजन
    बॉक्स ऑफिस: नहीं रुक रही 'सालार' की रफ्तार, 'एनिमल' और 'डंकी' का ऐसा रहा हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'सालार' अभिनेत्री श्रिया रेड्डी ने बताया प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन में क्या है खूबी सालार

    मनोरंजन

    शाहरुख खान ने किया खुलासा, बताया क्यों नहीं बने 'मुन्नाभाई MBBS' और '3 इडियट्स' का हिस्सा शाहरुख खान
    राम गोपाल वर्मा का सिर काटने पर रखा गया 1 करोड़ रूपये का इनाम, शिकायत दर्ज राम गोपाल वर्मा
    'एनिमल' से बॉबी देओल के किरदार का बनेगा स्पिन ऑफ, नए निर्देशक को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी बॉबी देओल
    साजिद नाडियाडवाला ने किया अहान शेट्टी संग फिल्म का ऐलान, 'तड़प' के बाद फिर आए साथ साजिद नाडियाडवाला
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025