
फवाद खान की फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' भारत में होगी रिलीज, जानिए कब देखें
क्या है खबर?
फवाद खान और माहिरा खान की पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को 13 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों को भरपूर प्यार मिला।
अब लगभग 2 साल बाद 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' भारत के सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
फिल्म की रिलीज तारीख भी सामने आ गई है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2024 को भारत में रिलीज होने जा रही है।
द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट
एडवांस बुकिंग शुरू
भारत में 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।
निर्माताओं ने इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, 'फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' भारत में दस्तक देने को तैयार है। 2 अक्टूबर, 2024 से इस फिल्म का मजा उठाएं।'
फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' में हमजा अली अब्बासी, हुमैमा मलिक और फारिस शफी जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन बिलाल लाशारी ने किया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
The Legend Of Maula Jutt hitting Indian cinemas!!!!!! Indian folks I highly recommend you watch pic.twitter.com/HSQdjGAWRT
— Arham (@LazyArham) September 18, 2024