NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सूर्यवंशी' के बाद एक और फिल्म के लिए साथ आएंगे अक्षय और रोहित शेट्टी- रिपोर्ट
    मनोरंजन

    'सूर्यवंशी' के बाद एक और फिल्म के लिए साथ आएंगे अक्षय और रोहित शेट्टी- रिपोर्ट

    'सूर्यवंशी' के बाद एक और फिल्म के लिए साथ आएंगे अक्षय और रोहित शेट्टी- रिपोर्ट
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 05, 2021, 07:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'सूर्यवंशी' के बाद एक और फिल्म के लिए साथ आएंगे अक्षय और रोहित शेट्टी- रिपोर्ट
    'सूर्यवंशी' के बाद फिर हाथ मिला सकते हैं अक्षय और रोहित शेट्टी

    अक्षय कुमार को बॉलीवुड में सुपरस्टार का दर्जा हासिल है। आज यानी 5 नवंबर को उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्यवंशी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अक्षय के साथ कैटरीना कैफ नजर आई हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि 'सूर्यवंशी' के बाद एक और फिल्म के लिए अक्षय और रोहित साथ आ सकते हैं।

    भविष्य की संभावनाओं पर विचार करेंगे रोहित और अक्षय- सूत्र

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर 'सूर्यवंशी' अच्छा प्रदर्शन करती है, तो अक्षय और रोहित फिर से हाथ मिला सकते हैं। सूत्र ने बताया कि अक्षय और रोहित को निकट भविष्य में फिर साथ काम करने की संभावना पर चर्चा करते हुए सुना गया था। सूत्र ने कहा, "यदि 'सूर्यवंशी' का जादू टिकट खिड़की पर चलता है, तो रोहित और अक्षय निश्चित रूप से इस फ्रेंचाइजी को आगे ले जाएंगे और भविष्य की संभावनाओं के बारे में सोचेंगे।"

    रोहित की कॉप यूनिवर्स से अलग हटकर हो सकती है फिल्म

    सूत्र की मानें तो इस बात की भी संभावना है कि अक्षय रोहित की कॉप यूनिवर्स से अलग हटकर एक फिल्म पर साथ काम करें। 'सूर्यवंशी' रोहित के कॉप यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है। इससे पहले की फिल्मों में 'सिंघम' और 'सिंबा' शामिल हैं। अक्षय और कैटरीना कैफ के अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी 'सूर्यवंशी' का हिस्सा हैं। एक बार फिर अक्षय और कैटरीना की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया है।

    IMDb पर नंबर वन 'सूर्यवंशी'

    फिल्म में जैकी श्रॉफ, निकितन धीर, गुलशन ग्रोवर, जावेद जाफरी, अभिमन्यु सिंह, कुमुद मिश्रा और राजेन्द्र गुप्ता भी छोटी-छोटी भूमिकाओं में नजर आए हैं। 'सूर्यवंशी' को IMDb की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में पहला स्थान मिला है। दूसरे नंबर पर सूर्या की फिल्म 'जय भीम' रही, जबकि सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' तीसरे नंबर पर रही। ये लिस्ट नवंबर 2021 में आई व आने वाली फिल्मों के आधार पर है।

    ये हैं अक्षय की आने वाली फिल्में

    अक्षय आने वाले दिनों में फिल्म 'बच्चन पांडे' में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ कृति सैनन नजर आएंगी। इसके अलावा अक्षय को फिल्म 'अतरंगी रे' में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान दिखाई देंगी। वह 'पृथ्वीराज' और 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्मों में भी दिखने वाले हैं। फिल्म 'ओह माय गॉड 2' भी अक्षय के खाते से जुड़ी है। वह जैकी भगनानी की फिल्म 'सिंड्रेला' का भी हिस्सा हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    रोहित शेट्टी
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म शहनाज गिल
    मुरैना विमान हादसा: मिराज 2000 लड़ाकू विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, खुलेंगे घटना के रहस्य भारतीय वायुसेना
    हवा से कार्बन डाइऑक्साइड निकाल रहे टेस्ला के पूर्व निदेशक, इस तकनीक से हुआ संभव टेस्ला
    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    अक्षय कुमार

    सी शंकरन नायर की बायोपिक में अक्षय कुमार संग नहीं होगी कोई अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    'सेल्फी' के बाद कतार में अक्षय कुमार की ये फिल्में, जानें कब हो सकती हैं रिलीज सेल्फी फिल्म
    अक्षय कुमार की 'सेल्फी' से पहले फिल्मस्टार पर बन चुकी हैं ये बॉलीवुड फिल्में शाहरुख खान
    अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया सबसे बड़ा इन्फ्लुएंसर, जताई इस बदलाव की उम्मीद नरेंद्र मोदी

    बॉलीवुड समाचार

    'पठान' बॉक्स ऑफिस पर रच रही इतिहास, अब तक तोड़े ये रिकॉर्ड पठान फिल्म
    'पठान' ने किया साबित, ट्रोलिंग और बॉयकॉट फिल्म जगत में मिथक- करण जौहर करण जौहर
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत

    रोहित शेट्टी

    रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग खत्म, शिल्पा शेट्टी ने दी जानकारी शिल्पा शेट्टी
    'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार की एंट्री, 'सूर्यवंशी' बन लौटेंगे अभिनेता अक्षय कुमार
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट रणवीर सिंह
    रोहित शेट्टी 'सर्कस' की विफलता और दुर्घटना के बाद हुए भावुक, लिखा प्रेरक पोस्ट सर्कस

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023