Loading...
'खतरों के खिलाड़ी 15' में बिगड़ी थी फरहाना भट्ट की तबीयत, बोलीं- बहुत ज्यादा रक्तस्राव हुआ
'खतरों के खिलाड़ी 15' में फरहाना भट्ट को झेला दर्द

'खतरों के खिलाड़ी 15' में बिगड़ी थी फरहाना भट्ट की तबीयत, बोलीं- बहुत ज्यादा रक्तस्राव हुआ

Nov 06, 2026
10:11 am

क्या है खबर?

फरहाना भट्ट ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' में फाइनलिस्ट बनी थीं। वह शो की सबसे दमदार प्रतियोगियों में से एक रहीं और डर का सामना करने वाले ज्यादातर टास्क में उनके प्रदर्शन की खूब तारीफ हुई। अब हाल ही में हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में फरहाना ने केप टाउन में शो की शूटिंग के दौरान अपनी सेहत को हुए जोखिमों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने खासतौर पर हेलीकॉप्टर स्टंट से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया।

परेशानियां

फरहाना के दौरान हुई थी यह परेशानियां

फरहाना ने बताया कि शो के पहले टास्क के समय उन्हें मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था। फरहाना ने कहा कि वह उस स्टंट से बहुत डरी हुई थी और जब हेलिकॉप्टर ने उन्हें नदी में छोड़ा, तो उन्हें काफी ज्यादा रक्तस्राव होने लगा।

फरहाना ने आगे कहा, "इसके बाद मैं अपने होटल गई और मुझे अपनी पूरी जिंदगी में कभी ऐसा पेट में दर्द नहीं हुए था, जैसा उस दिन हुआ। मैं खड़ी भी नहीं हो पा रही थी।

खुलासा

फरहाना को क्यों खानी पड़ी थीं दर्द की दवाइयां

फरहाना कहती हैं, "फिर मैंने अपनी डॉक्टर को फोन किया तो उन्होंने बताया कि ऐसा तनाव की वजह से हुआ है। मैंने उनसे पूछा कि मैं अगले दिन स्टंट कैसे करूंगी? यह पहली बार था जब मुझे दर्द की दवाइयां लेनी पड़ीं, हर दिन 2 गोलियां।"

फरहाना ने बताया कि जब वह भारत लौटीं, तो 3 महीने बाद उन्हें फिर से रक्तस्राव होने लगी। डॉक्टर ने फिर से यही कहा कि ऐसा तनाव की वजह से हो रहा है

ADVERTISEMENT

होस्ट

रोहित शेट्टी थे 'खतरों के खिलाड़ी 15' के होस्ट

फरहाना आगे कहती हैं, "मैं उस दर्द को शब्दों में बयां भी नहीं कर सकती। मैंने किसी को इस बारे में नहीं बताया, मेरी आदत ही ऐसी है कि जब भी कुछ होता है तो मैं उसे अपने तक ही रखती हूं।"

फरहाना ने यह भी बताया कि 'बिग बॉस' के घर के अंदर उन्हें एंग्जायटी अटैक भी आए थे। बता दें स्टंट पर आधारित इस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था।

ADVERTISEMENT