'मिर्जापुर: द फिल्म' की रिलीज से पहले जारी हुआ ये वीडियो, पुरानी यादें हुईं ताजा
क्या है खबर?
अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु जैसे सितारों से सजी 'मिर्जापुर: द फिल्म' काफी समय से चर्चा में है। अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की अपार सफलता के बाद, निर्माताओं ने इसे फिल्म के रूप में बड़े पर्दे के लिए तैयार किया है। यह इसी साल सिनेमाघरों में आ रही है, लेकिन उससे पहले निर्माता फैंस को पुरानी यादों में ले जा रहे हैं। इसी क्रम में, सीरीज के पहले सीजन का रीकैप वीडियो सामने आया है।
संकेत
रीकैप वीडियो के जरिए तोहफा देने की तैयारी?
फरहान अख्तर ने 'मिर्जापुर' का रीकैप वीडियो साझा किया। साथ में कैप्शन दिया, 'बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का नया भौकाल। बने रहें।' सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं कि शायद निर्माता 'मिर्जापुर' की दुनिया से जुड़ी कुछ बड़ी घोषणा करने वाले हैं। वीडियो में गुड्डू पंडित का प्रभाव, मुन्ना भैया की अकड़ और कालीन भैया के भौकाल की एक झलक दिखी है। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित 'मिर्जापुर: द फिल्म' 4 सितंबर, 2026 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए रीकैप वीडियो
Bade parde par Mirzapur ka naya bhaukaal #StayTuned
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) June 23, 2026
बड़े पर्दे पर मिर्ज़ापुर का नया भौकाल #StayTuned#AliFazal @TripathiiPankaj @divyenndu #JitendraKumar @ravikishann @nowitsabhi @RasikaDugal @battatawada @ShriyaP @HarshitaGaur12 @sushant_says @ItsMohitMalik #SheebaChadha… pic.twitter.com/hlRZuKrHf8