LOADING...
'डॉन 3' को ठंडे बस्ते में डालकर आगे बढ़े फरहान अख्तर, इस बायोपिक की तैयारी शुरू
फरहान अख्तर बायोपिक की तैयारी में जुटे

'डॉन 3' को ठंडे बस्ते में डालकर आगे बढ़े फरहान अख्तर, इस बायोपिक की तैयारी शुरू

Jun 12, 2026
10:06 am

क्या है खबर?

फरहान अख्तर की बतौर निर्माता चर्चित फिल्म 'डॉन 3' का भविष्य अभी भी संकट में बना हुआ है। इस परियोजना से जब से रणवीर सिंह ने खुद को अलग किया, फिल्म को लेकर अनिश्चितता का दौर शुरू हो चुका है। खैर फरहान भी 'डॉन 3' विवाद को पीछे छोड़कर अपनी नई परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर रहे हैं। हालिया अपडेट तो कुछ ऐसा ही कह रहा है कि अभिनेता जल्द ही एक बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगे।

उत्साह

आरडी बर्मन की बायोपिक करने के लिए बेताब हैं फरहान 

फरहान प्रसिद्ध संगीतकार आरडी बर्मन की बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसके लिए वह बेहद उत्साहित हैं। पिंकविला से एक सूत्र ने कहा, "नीरज पांडे काफी समय से आरडी बर्मन की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। लेखन कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। फरहान दिग्गज संगीतकार की भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं और पंचम दा के सफर को बड़े पर्दे पर लाने की संभावना को लेकर बेहद उत्साहित हैं।"

अधिकार

टीम संगीतकार के मूल गानों के संस्करण तैयार करेगी

सूत्र ने बताया, "टीम ने संगीतकार के उन क्लासिक गानों के अधिकार हासिल कर लिए हैं। जिन्होंने एक युग को परिभाषित किया। हमारा उद्देश्य पंचम दा की प्रतिभा को प्रामाणिक और भावनात्मक रूप से श्रद्धांजलि देना है। मूल गानों के संस्करण तैयार करने के लिए संगीत सत्र शुरू हो चुके हैं।" रिपोर्ट के अनुसार, शूटिंग 2026 के अंत तक शुरू होने की संभावना है। निर्देशन खुद नीरज करेंगे, जबकि निर्माता कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' (2019) वाले कमल जैन हाेंगे।

Advertisement