Loading...
जन्मदिन विशेष: फरदीन खान की मनोरंजक फिल्में जो देंगी हंसी का भरपूर डोज
8 मार्च को फरदीन खान मना रहे हैं अपना जन्मदिन

जन्मदिन विशेष: फरदीन खान की मनोरंजक फिल्में जो देंगी हंसी का भरपूर डोज

Mar 08, 2023
08:44 am

क्या है खबर?

अभिनेता फरदीन खान बॉलीवुड में अपनी चॉकलेट बॉय छवि के कारण जाने जाते रहे। उन्होंने कई मनोरंजक फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती रहीं और 2010 के बाद से वह पर्दे से गायब हो गए। सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, वह किसी भी समारोह में भी नजर नहीं आते थे। इन दिनों उनके कमबैक की बातें चल रही हैं। 8 मार्च को अभिनेता 49 वर्ष के हो गए। आइए, नजर डालते हैं उनकी मनोरंजक फिल्मों पर।

#1

फिदा

फरदीन की कोई भी फिल्म समीक्षकों द्वारा नहीं सराही गई, लेकिन दर्शकों का उन्होंने भरपूर मनोरंजन किया।

उनकी ऐसी ही एक फिल्म है 'फिदा', जो 2004 में आई थी। फिल्म दो युवा लड़कों की कहानी थी, जो एक दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं।

फिल्म में फरदीन के साथ शाहिद कपूर, करीना कपूर और किम शर्मा भी नजर आई थीं। इस फिल्म के गानें खूब लोकप्रिय हुए थे।

यह मल्टीस्टारर फिल्म जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।

#2

नो एंट्री 

'नो एंट्री' बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फिल्मों में से एक है। फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है, जिनमें से दो अपनी-अपनी पार्टनर को धोखा दे रहे हैं और तीसरा उन्हें बचाने में लगा है।

अनीस बाज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फरदीन के साथ अनिल कपूर, सलमान खान, सेलीना जेटली, लारा दत्ता और बिपाशा बसु नजर आई थीं।

बीते कुछ दिनों से फिल्म के सीक्वल को लेकर कई खबरें आ चुकी हैं। यह फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।

ADVERTISEMENT

#3

हे बेबी

साजिद खान की यह फिल्म 2007 में आई थी। फिल्म तीन बैचलर्स की कहानी थी, जो लड़कियों के पीछे पागल रहते हैं। एक दिन उनकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब कोई उनके दरवाजे पर छोटी बच्ची छोड़कर चला जाता है। तीनों एक-दूसरे पर बच्ची का पिता होने का शक करते हैं।

इस फिल्म में फरदीन खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे।

यह चर्चित कॉमेडी फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

ADVERTISEMENT

#4

ओम जय जगदीश

2002 में आई यह फिल्म एक विधवा मां और उसके तीन बेटों, ओम, जय और जगदीश की कहानी थी।

तीनों भाइयों में सबसे छोटा जगदीश, बिगड़ा हुआ बेटा निकलता है और कंप्यूटर हैकिंग के चक्कर में कानूनी मुसीबत में फंस जाता है। टेलीविजन प्रीमियर के बाद इस इमोशनल फैमिली ड्रामा को छोटे पर्दे पर दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म में वहीदा रहमान, फरदीन, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, महिमा चौधरी और उर्मिला मातोंडकर थे।

यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर है।

#5

दूल्हा मिल गया

फरदीन खान पिछली बार फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और सुष्मिता सेन भी नजर आए थे।

मुदस्सर अजीज की यह फिल्म एक ऐसे NRI लड़के की कहानी है, जो अपने पिता की संपत्ति पाने के लिए उनकी वसीयत की शर्त पूरी करने के लिए एक पंजाबी लड़की से शादी कर लेता है।

यह फिल्म जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

फरदीन जल्द अभिनय में वापसी करने वाले हैं। कुकी गुलाटी की उनकी फिल्म 'विस्फोट' सीधा OTT पर दस्तक देगी। इसके अलावा उनके संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' में शामिल होने की भी चर्चा है। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर आएगी।

ADVERTISEMENT