अजय देवगन के 'धमाल 4' के VFX को देख ट्रोलर्स बोले- ये तो पानी का पुतला है
मनोरंजन
'धमाल 4' का एक नया क्लिप सामने आया है, जिसमें अजय देवगन समुद्र से निकलते हुए 2 व्हेल पर सवार दिख रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इस विजुअल को देखकर लोग इंप्रेस नहीं हुए।
कई लोगों ने इस विजुअल को 'पानी में तैरता हुआ पुतला' कहा और बैकग्राउंड में 'बेला सियाओ' गाने के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए।
कुछ यूजर्स ने तो यह भी पूछा कि आखिर अजय की अपनी VFX कंपनी ने इस दृश्य की क्वालिटी को बेहतर क्यों नहीं किया।
कब आया था 'धमाल' की पहली किस्त?
'धमाल' की शुरुआत 2007 में हुई थी, जिसमें रितेश देश्मुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी ने दर्शकों को खूब हंसाया था। बाद में अजय जैसे बड़े सितारे भी इस सीरीज से जुड़े।
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित और अजय व भूषण कुमार द्वारा निर्मित की गई 'धमाल 4' कॉमेडी एडवेंचर की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। हालांकि, इस नए क्लिप ने शायद कई दर्शकों को पसंद नहीं किया।