Loading...
माइली साइरस ने बॉयफ्रेंड मैक्स मोरंडो से रचाई शादी, निजी समारोह की तस्वीरें हुईं वायरल
माइली साइरस ने मैक्स मोरंडो से की शादी

माइली साइरस ने बॉयफ्रेंड मैक्स मोरंडो से रचाई शादी, निजी समारोह की तस्वीरें हुईं वायरल

लेखन सयाली
Nov 22, 2026
12:27 pm

क्या है खबर?

मशहूर गायिका माइली साइरस शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में अपने निजी आवास पर संगीतकार मैक्स मोरंडो से शादी रचाई, जो लंबे समय से उनके बॉयफ्रेंड रहे हैं। इस जोड़े ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे से शादी की कसमें खाईं। गायिका की शादी की तस्वीरें शनिवार को सामने आईं, जिन्हें प्रशंसक जमकर साझा कर रहे हैं। माइली ने अभी तक सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक पोस्ट नहीं किया है।

माइली

शादी की तस्वीरें आईं सामने

एंटरटेनमेंट टुनाइट के अनुसार, माइली ने समारोह के लिए एक बैकलेस सफेद वेडिंग गाउन पहना था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

गायिका अपनी आंखों से आंसू पोंछती नजर आईं, वहीं मैक्स उनके सामने खड़े हो कर भावुक भाषण पढ़ते दिखाई दिए। सफेद फूलों वाली सुंदर सजावट ने इस पल को और खास बना दिया।

शादी में गायिका की मां टिश साइरस और उनकी छोटी बहन, गायिका-गीतकार नोआ साइरस भी शामिल थीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें शादी की तस्वीरें

ADVERTISEMENT

समारोह

2021 से परवान चढ़ा दोनों का प्यार

शादी का जश्न एक दिन पहले ही शुरू हो गया था। शुक्रवार को इस जोड़े ने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक रिहर्सल डिनर रखा था।

माइली की सौतेली बहन लिली-रोज पर्सेल ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं, जिनमें 'M+M' वाले मेन्यू की झलक दिखी थी।

माइली और मैक्स की पहली मुलाकात 2021 में एक ब्लाइंड डेट पर हुई थी। पिछले साल उनकी सगाई की अफवाहें फैलीं, जब माइली को कुशन-कट डायमंड रिंग पहने देखा गया था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

मैक्स ने माइली को दिया था रोमांटिक प्रपोजल

मैक्स ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने माइली को कैसे प्रपोज किया था। उन्होंने जापान के क्योटो की यात्रा के दौरान माइली को अंगूठी पहनाई थी। 2019 में लियाम हेम्सवर्थ से तलाक के बाद ये माइली की दूसरी शादी है।

ADVERTISEMENT