'रामायण' के VFX पर उठे सवालों पर भड़के 'कुंभकरण' बने फैसल मलिक, बोले- AI नहीं CGI है
'रामायण' के VFX पर उठे सवालों पर कुंभकरण बने फैसल मलिक ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म के विजुअल AI से नहीं, बल्कि CGI तकनीक से तैयार किए गए हैं। उनके मुताबिक, फिल्म में बड़े पैमाने पर VFX का इस्तेमाल हुआ है। फैसल ने कहा कि लोगों के लिए ये कहना आसान है कि फिल्म के दृश्य AI से बने हैं, लेकिन ज्यादातर लोग CGI और AI के बीच का अंतर नहीं समझते।
'रामायण' के VFX को AI बताने वालों पर फैसल की दोटूक
फैसल मलिक ने बताया कि रावण के कुंभकरण के हाथ पर चलने जैसे मुश्किल सीन को बेहतर बनाने के लिए अलग से शूट किया गया था। उन्होंने कहा कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर हजारों लोगों ने मेहनत की है। इनमें विदेशी टीमें भी शामिल थीं। एक ही सीन को बेहतर बनाने के लिए कई टीमें कई दिनों और महीनों तक काम करती हैं। फैसल के मुताबिक, ऐसे में ये कह देना आसान है कि फिल्म के दृश्य AI से बने हैं, लेकिन लोगों को CGI और AI का अंतर समझना चाहिए।