रणवीर सिंह को 'डॉन 3' से निकलना पड़ा भारी, एक्सेल ने ठुकराया यह ऑफर और मांगे 45 करोड़
'डॉन 3' का ड्रामा अब और बड़ा हो गया है। फिल्म से अचानक बाहर निकलने के बाद, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी (एक्सेल एंटरटेनमेंट) ने रणवीर सिंह का वह ऑफर ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने तुरंत दस करोड़ रुपये और भविष्य के किसी प्रोजेक्ट में पच्चीस करोड़ रुपये की छूट देने की बात कही थी।
रणवीर के अचानक फिल्म छोड़ने के बाद, फिल्म वर्कर्स फेडरेशन (FWICE) ने उनके खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया है, वहीं फरहान और रितेश का कहना है कि उनके इस कदम से निर्माताओं को भारी नुकसान हुआ है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने की रणवीर से 45 करोड़ के हर्जाने की मांग की
रणवीर नए डॉन की भूमिका निभाने वाले थे, लेकिन क्रिएटिव मतभेदों की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
दरअसल, उन्हें फिल्म का एक डार्क वर्जन चाहिए था, जो फरहान की सोच से मेल नहीं खाता था। मार्च में, रणवीर की टीम ने तुरंत दस करोड़ रुपये और भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर पच्चीस करोड़ रुपये की छूट (डॉन 3 को छोड़कर) की पेशकश की थी, लेकिन एक्सेल ने इसे यह कहते हुए ठुकरा दिया कि इस वजह से पहले ही काफी देरी और मतभेद चल रहे थे।
अब एक्सेल एंटरटेनमेंट 45 करोड़ के हर्जाने की मांग कर रहा है और FWICE भी इस मामले में शामिल हो गया है, जिससे पूरा विवाद मुआवजे की मांग और FWICE के असहयोग निर्देश पर आकर टिक गया है।