NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / टीजर रिलीज होते ही विवादों में क्यों आ गई फिल्म 'आदिपुरुष'?
    अगली खबर
    टीजर रिलीज होते ही विवादों में क्यों आ गई फिल्म 'आदिपुरुष'?
    क्या है 'आदिपुरुष' का पूरा विवाद? (तस्वीर: स्क्रीनग्रैब)

    टीजर रिलीज होते ही विवादों में क्यों आ गई फिल्म 'आदिपुरुष'?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 06, 2022
    06:05 pm

    क्या है खबर?

    बड़े पर्दे पर बनने वाली बड़ी बजट की फिल्मों में हालिया नाम 'आदिपुरुष' का है। विवादों में फंसी फिल्मों में भी ताजा नाम इसी फिल्म का है।

    2 अक्टूबर को राम जन्मभूमि अयोध्या में जोर-शोर से फिल्म का टीजर जारी किया गया था। फिल्म 'रामायण' पर आधारित है जिसमें प्रभास भगवान राम के किरदार में हैं।

    टीजर जारी होते ही फिल्म की चारों तरफ आलोचना होने लगी है।

    आइए जानते हैं आखिर यह फिल्म विवादों में क्यों है।

    टीजर

    टीजर में दिखा इन सितारों का लुक

    'आदिपुरुष' की कहानी 'रामायण' पर आधारित है।

    प्रभास के अलावा फिल्म में कृति सैनन और सैफ अली खान भी हैं।

    टीजर रिलीज होते फिल्म के किरदारों के लुक ने लोगों का ध्यान खींचा।

    सैफ को दस सिर वाले रावण के रूप में दिखाया गया है। इस किरदार में उनकी लंबी दाढ़ी और आंखों में काजल है।

    वहीं हनुमान की दाढ़ी और वस्त्रों की जगह चमड़े की बेल्ट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

    फिल्म 12 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।

    लुक

    किरदारों को इस्लामिक लुक देकर घिरे निर्माता

    फिल्म में सैफ रावण के किरदार में हैं। हालांकि, उनका लुक देखते ही लोग निर्माताओं पर बरस पड़े।

    सैफ की आंखों में काजल और लंबी दाढ़ी के कारण लोगों का कहना है कि उन्हें जानबूझकर इस्लामिक लुक दिया गया है।

    वहीं हनुमान का लुक भी कुछ ऐसा ही है। आम लोगों से लेकर साधुओं तक का कहना है कि अपने आराध्य हनुमान को इस तरह दर्शाया जाना उन्हें स्वीकार नहीं है।

    जानकारी

    VFX की भी हो रही आलोचना

    फिल्म में सीता (कृति सैनन) के लुक को भी दर्शक स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वहीं फिल्म का VFX भी विवादों में है। लोगों का मानना है कि यह 'रामायण' पर आधारित कोई फिल्म नहीं बल्कि ऐनिमेशन मूवी लग रही है।

    नाराजगी

    दक्षिणपंथी समूहों के निशाने पर फिल्म

    फिल्म की हर तरफ आलोचना हो रही है। ताजा बयान आयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी का है।

    पुजारी सत्येंद्र दास ने फिल्म में भगवान राम, हनुमान और रावण को गलत तरीके से दर्शाए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने फिल्म को तुरंत बैन करने की मांग की है।

    विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि फिल्म में इन किरदारों को जिस तरह से दिखाया गया है वह हिन्दू धर्म का अपमान है।

    नेता

    नेताओं के बयानों ने बटोरीं सुर्खियां

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि फिल्म हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।

    मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान हनुमान चालीसा की कुछ पंक्तियां पढ़कर हनुमान के पहनावे का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि वह ओम राउत को पत्र लिखकर आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने की मांग करेंगे।

    हनुमान के शरीर पर चमड़े की बेल्ट के कारण लोग फिल्म की निंदा कर रहे हैं।

    दीपिका चिखलिया

    'सीता' दीपिका चिखलिया ने कही ये बात

    धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका ने इंडिया टुडे से कहा, "रामायण लोगों की आस्था का अहम हिस्सा है इसलिए उसके किरदारों और भावनाओं को दिखाने में सावधानी बरतनी चाहिए। मैं जानती हूं कि आज के दौर में VFX फिल्ममेकिंग के लिए जरूरी है, लेकिन VFX तभी तक अच्छा है जब तक वह लोगों की भावनाएं आहत नहीं करे।"

    हालांकि, उन्होंने कहा था कि यह बस टीजर है और फिल्म के बेहतर होने की उम्मीद जताई थी।

    'रामायण'

    एक बार फिर लोगों ने किया दूरदर्शन के 'रामायण' का रुख

    सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के किरदारों की तुलना रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' से कर रहे हैं। शो के राम, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के किरदारों की तस्वीरें उदाहरण के तौर पर शेयर हो रही हैं।

    बता दें यह धारावाहिक 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। इस धारावाहिक की लोकप्रियता आज भी बरकरार है।

    इस शो में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था।

    निर्देशक

    आलोचनाओं पर यह बोले ओम राउत

    फिल्म की आलोचनाओं पर निर्देशक ओम राउत ने अपनी बात कही।

    एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह फिल्म की ट्रोलिंग से निराश हैं पर हैरान नहीं हैं क्योंकि यह फिल्म एक वृहद दर्शक वर्ग के लिए है। इसे बड़े पर्दे पर देखे बिना नहीं समझा जा सकता।

    ओम राउत का कहना है कि इस फिल्म के जरिए वह नई पीढ़ी की रामायण की कहानी दिखाना चाहते हैं, वह पीढ़ी जो आइरनमैन, स्पाइडरमैन जैसा कंटेंट देखना पसंद करती है।

    अन्य फिल्में

    रामायण पर बन रही हैं और भी फिल्में

    'आदिपुरुष' के अलावा रामायण पर आधारित कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। मधु मंटेना भी रामायण का 3D वर्जन बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण को सीता की भूमिका में देखा जा सकता है। ऋतिक रोशन रावण का किरदार निभाते हुए दिख सकते हैं।

    अलौकिक देसाई की फिल्म 'द इनकारनेशन सीता' पर भी काम चल रहा है। इसमें कंगना रनौत सीता की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    प्रभास
    आदिपुरुष फिल्म
    ओम राउत

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    'डॉक्टर जी' के साथ 14 अक्टूबर को इन फिल्मों में होगा क्लैश आगामी फिल्में
    75 रुपये में बिके फिल्म के टिकट तो उमड़ी भीड़, हमेशा के लिए कम होंगे दाम? मनोरंजन
    बाढ़ से लेकर भूकंप तक, प्राकृतिक आपदाओं पर आधारित हैं ये बॉलीवुड फिल्में सारा अली खान
    क्या आप जानते हैं? 'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर सिंह के एक्टिंग कोच थे नवाजुद्दीन अनुष्का शर्मा

    प्रभास

    प्रभास को मिला दुनिया की नंबर एक दक्षिण ऐशियाई हस्ती का खिताब बॉलीवुड समाचार
    रोमांटिक अवतार में दिखे प्रभास, रिलीज हुआ 'राधे श्याम' का ट्रेलर बॉलीवुड समाचार
    OTT पर कब आएगी प्रभास और पूजा हेगड़े की 'राधे श्याम'? नेटफ्लिक्स
    'पृथ्वीराज' समेत जनवरी में ये फिल्में आएंगी दर्शकों के बीच अक्षय कुमार

    आदिपुरुष फिल्म

    प्रभास और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग 'आरंभ' बॉलीवुड समाचार
    प्रभास अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' में शामिल हुए सनी सिंह और कृति सेनन बॉलीवुड समाचार
    प्रभास की 'आदिपुरुष' में सिद्धार्थ शुक्ला निभाएंगे रावण के बेटे मेघनाद का किरदार- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    प्रभास की 'आदिपुरुष' के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को नहीं किया गया अप्रोच, अभिनेता ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार

    ओम राउत

    'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत करेंगे रणवीर सिंह अभिनीत 'शक्तिमान' का निर्देशन बॉलीवुड समाचार
    ओम राउत की अगली फिल्म में हो सकते हैं रणवीर सिंह, बड़े स्तर पर होगा निर्माण बॉलीवुड समाचार
    2 अक्टूबर को अयोध्या में लॉन्च होगा प्रभास और कृति की 'आदिपुरुष' का टीजर प्रभास
    'आदिपुरुष' से सामने आया प्रभास का फर्स्ट लुक, भगवान राम के अवतार में दिखे अभिनेता प्रभास
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025