NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: जावेद अख्तर के इन सदाबहार रोमांटिक गानों की नहीं है कोई तुलना
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: जावेद अख्तर के इन सदाबहार रोमांटिक गानों की नहीं है कोई तुलना
    हमेशा अच्छे लगते हैं जावेद के लिखे ये गीत

    जन्मदिन विशेष: जावेद अख्तर के इन सदाबहार रोमांटिक गानों की नहीं है कोई तुलना

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 17, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    हिंदी सिनेमा और साहित्य की दुनिया में जावेद अख्तर का नाम हमेशा अग्रिम पंक्ति में रखा जाता है।

    उन्होंने हिंदी संगीत इंडस्ट्री में कई सदाबहार गीत लिखे हैं।

    उनकी लिखी हुई फिल्मों ने कई कलाकारों को सुपरस्टार बनाया तो वहीं उनके गीतों ने कई गायकों को अर्श पर पहुंचा दिया।

    17 जनवरी को जावेद 78 वर्ष के हो गए। आइए, नजर डालते हैं उनके लिखे इन पांच सदाबहार रोमांटिक गानों पर।

    #1

    एक लड़की को देखा

    कुमार सानू की आवाज में 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' हिंदी के सबसे रोमांटिक गानों में से एक है।

    1994 में आई फिल्म '1942 अ लव स्टोरी' के इस गाने जावेद ने लिखा है।

    इसे अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था।

    आज जब नए गानों में महिलाओं के प्रति भद्दे बोलों पर चर्चा होती है तो अकसर इस गाने का उदाहरण दिया जाता है, 'जैसे शायर का ख्वाब, जैसे उजली किरण, जैसे वन में हिरण..'

    #2

    देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए

    अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माए गए इस सदाबहार गाने लोग बेहद शौक से सुनते हैं।

    हाल ही में अचानक यह गाना सोशल मीडिया रील्स के जरिए फिर से छा गया है।

    1981 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, जया बच्चन और रेखा मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर की जोड़ी ने गाया है। इस प्यार भरे गाने के बोल जावेद ने लिखे हैं।

    #3

    जश्न-ए-बहारा

    ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोधा अकबर' 2008 में आई थी।

    यह जोधा और अकबर के प्यार पर आधारित थी।

    फिल्म का गाना 'जश्न-ए-बहारा' बेहद लोकप्रिय हुआ। यह रोमांटिक गाना आज भी युवाओं में खूब पसंद किया जाता है।

    इस गाने को जावेद अली ने गाया था और इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे।

    दिल छूने वाले इस गाने का म्यूजिक एआर रहमान ने कंपोज किया था।

    #4

    मैं यहां हूं

    2004 की फिल्म 'वीर-जारा' बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक है। यह फिल्म प्यार और प्यार में अलगाव की मार्मिक कहानी है।

    आज भी जब कोई इस फिल्म को देखता तो अपने आंसू नहीं रोक पाता। फिल्म के सभी गाने भी बेहद भावुक करने वाले हैं।

    'मैं यहां हूं' ऐसा ही एक गाना है।

    फिल्म के सभी गाने 'तेरे लिए', 'दो पल रुका', 'आया तेरे दर पर' बेहद प्यारे हैं। इन सभी को जावेद अख्तर ने लिखा है।

    #5

    मैं अगर कहूं

    'मैं अगर कहूं तुमसा हसीन...' हम में से शायद ही कोई होगा जिसने प्यार में यह गाना नहीं गाया हो।

    एक लड़की की प्रशंसा करते हुए इस गीत के बोल बेहद प्यारे और गहरे हैं। 'ओम शांति ओम' का यह गाना शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है।

    सोनू निगम और श्रेया घोषाल की मीठी आवाज में यह गाना और भी रूहानी लगता है। इसे विशाल-शेखर की जोड़ी ने कंपोज किया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    जावेद अख्तर पांच दशक से लंबे समय से फिल्में और गानें लिख रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई सदाबहार गाने दिए हैं। उनके गानों को टॉप-5 या टॉप-10 में समेट पाना नामुमकिन है। जावेद और सलीम खान की जोड़ी ने कई आइकॉनिक फिल्में लिखी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जावेद अख्तर
    जन्मदिन विशेष
    संगीत इंडस्ट्री

    ताज़ा खबरें

    एंथ्रोपिक का नया AI मॉडल कर रहा कंपनी के इंजीनियर्स को ब्लैकमेल करने की कोशिश  एंथ्रोपिक
    साइबर हमलों के दौर में अपने वाई-फाई नेटवर्क को कैसे रखें सुरक्षित? साइबर हमला
    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    जावेद अख्तर

    बुर्के पर बहसः जावेद अख्तर बोले- बुर्के पर लगे रोक तो घूंघट पर भी हो प्रतिबंध शिवसेना समाचार
    बुर्का बैन की मांग के बीच केरल के मुस्लिम शैक्षिण संगठन ने लगाया हिजाब पर प्रतिबंध भारत की खबरें
    जावेद अख्तर को मिला रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार, ये सम्मान पाने वाले बने पहले भारतीय बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने फिर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- जावेद अख्तर ने कहा था तुम आत्महत्या करोगी बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    तारा सुतारिया का जन्मदिन: ..जब पहली बार कैमरे के सामने आई अभिनेत्री, जानिए अनसुनी बातें तारा सुतारिया
    कार्तिक आर्यन का जन्मदिन: बनना था इंजीनियर, बन गए एक्टर; जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें कार्तिक आर्यन
    सलीम खान की इन फिल्मों ने चमकाया अमिताभ बच्चन का करियर अमिताभ बच्चन
    महाराष्ट्र: शख्स ने श्मशान घाट में मनाया 54वां जन्मदिन, जानिए क्या है इसका कारण महाराष्ट्र

    संगीत इंडस्ट्री

    सलीम मर्चेंट अगले महीने रिलीज करेंगे सिद्धू मूसेवाला का नया गाना बॉलीवुड समाचार
    पंजाब कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला के गाने 'जांदी वार' की रिलीज पर लगाई रोक पंजाब
    फिर रद्द हुआ जस्टिन बीबर का वर्ल्ड टूर, दिल्ली में भी तय था कार्यक्रम जस्टिन बीबर
    हनी सिंह और पत्नी शालिनी का हुआ तलाक, मुआवजे में दिए एक करोड़ रुपये दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025