LOADING...
'यूफोरिया' के कैल जैकब्स उर्फ एरिक डेन का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता
अभिनेता एरिक डेन का 53 साल में निधन

'यूफोरिया' के कैल जैकब्स उर्फ एरिक डेन का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता

Feb 20, 2026
09:39 am

क्या है खबर?

हॉलीवुड सिनेमा से दिल तोड़ने वाली खबर आई है जिससे हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। 'यूफोरिया' में कैल जैकब्स और 'ग्रेज एनाटॉमी' में डॉक्टर मार्क स्लोन का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता एरिक डेन 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। पीपुल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दुखद खबर की पुष्टि अभिनेता के परिवार की ओर से की गई है। बताया जाता है कि डेन ने 19 फरवरी की दोपहर को अपनी आखिरी सांस ली।

पुष्टि

ALS नाम की बीमारी से पीड़ित थे एरिक डेन, परिवार ने कही ये बात

ANI के मुताबिक, 2025 में डेन को अपनी बीमारी एमयोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस (ALS), जिसे लू गेहरिग भी कहते हैं; के बारे में पता चला था। परिवार ने बताया कि डेन ने अपने आखिरी दिन दोस्तों, पत्नी और 2 बेटियों बिली, जॉर्जिया संग बिताए। ALS पीड़ित होकर भी उन्होंने इस बीमारी से जूझ रहे अन्य के जीवन में बदलाव लाने का संकल्प लिया। वह अपने फैंस से बहुत प्यार करते थे। इस मुश्किल वक्त में परिवार निजता का अनुरोध करता है।

परिचय

जानिए एरिक डेन कौन थे

1972 में सैन फ्रांसिस्को में जन्मे डेन, अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद लॉस एंजिल्स चले गए थे। 90 के दशक में, उन्होंने टीवी शो 'सेव्ड बाय द बेल' और 'द वंडर इयर्स' में छोटे-मोटे किरदार निभाए। उन्हें पहचान 'गिदोन्स क्रॉसिंग' (2000) से मिली। डेन 'फीस्ट', 'एक्स-मेन: द लास्ट स्टैंड', 'जैक एंड जेन' और 'मार्ली एंड समेत तमाम फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाने जाते थे। आखिरी दौर में वह 'बॉर्डरलाइन' और 'काउंटडाउन' जैसे शो में दिखे थे।

Advertisement