अगली खबर
हॉलीवुड अभिनेता एंगस क्लाउड का निधन, महज 25 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
लेखन
दीक्षा शर्मा
Aug 01, 2023
11:19 am
क्या है खबर?
हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है।
दरअसल, 'यूफोरिया' अभिनेता एंगस क्लाउड का निधन हो गया है। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, 31 जुलाई को कैलिफोर्निया में उनके घर पर निधन हुआ। उनकी मृत्यु का कोई कारण सामने नहीं आया है।
क्लाउड वेब सीरीज 'यूफोरिया' में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं।
बयान
परिवार ने जारी किया बयान
क्लाउड के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है।
उन्होंने लिखा, "एंगस अपने पिता से मिलने गया है। वो उनके सबसे अच्छे दोस्त थे। एंगस मानसिक स्वास्थ्य के साथ अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात करते थे और हमें उम्मीद है कि उनका निधन दूसरों के लिए एक सबक की तरह हो सकता है। वो अकेले नहीं हैं और उन्हें चुपचाप इस लड़ाई से नहीं लड़ना चाहिए।"