इमरान हाशमी का बड़ा दांव, 'टॉक्सिक' से पहले सिनेमाघरों में दिखेगा 'गनमास्टर G9' का टीजर
मनोरंजन
इमरान हाशमी की एक्शन फिल्म 'गनमास्टर G9' का टीजर सिनेमाघरों में यश की 'टॉक्सिक' के साथ दिखाया जाएगा। ये टीजर 'टॉक्सिक' का हिस्सा नहीं होगा, बल्कि शो शुरू होने से ठीक पहले अलग से चलेगा। निर्माताओं ने ये कदम इसलिए उठाया है ताकि 'गनमास्टर G9' पर सीधे दर्शकों का ध्यान जाए और रिलीज से पहले ही लोगों में इसका जबरदस्त माहौल बन जाए।
'टॉक्सिक' के साथ 'आवारापन 2' की कामयाबी भुनाने की तैयारी
'टॉक्सिक' में सिनेमाघरों में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है, इसलिए निर्माता इसके साथ अपनी फिल्म का टीजी दिखाकर 'गनमास्टर G9' का जबरदस्त माहौल बनाना चाहते हैं। इमरान हाशमी को अपनी हालिया हिट फिल्म 'आवारापन 2' की सफलता का फायदा भी मिल रहा है। निर्माताओं को उम्मीद है कि 'आवारापन 2' से बना उत्साह इस फिल्म को भी मिलेगा और ये दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ेगी।