LOADING...
हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर हुआ हंगामा, देखें वायरल वीडियो
फिल्म के सेट से सामने आया वीडियो

हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर हुआ हंगामा, देखें वायरल वीडियो

Jun 11, 2026
04:26 pm

क्या है खबर?

इमरान हाशमी इन दिनों आगामी परियोजना की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में हैं। उनकी यह परियोजना कोई फिल्म है या फिर वेब सीरीज, इस बारे में अब तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ स्थानीय लोग हंगामा करते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए एक साइनबोर्ड पर लोगों ने आपत्ति जताई है, जिसके चलते वहां बवाल मच गया।

नाराजगी

"कैफे एंड बार" साइनबोर्ड देखकर भड़के लोग

खबरों के मुताबिक, टीम ने शूटिंग के लिए एक नकली रेस्टोरेंट का सेटअप तैयार किया था। सेट पर एक बोर्ड लगा था, जिस पर "कैफे एंड बार" लिखा था। यह बात वहां के स्थानीय लोगों को रास नहीं आई। उनका तर्क है कि हरिद्वार जैसे पवित्र शहर में "बार" शब्द के इस्तेमाल करना अपमान होने जैसा है। वायरल वीडियो में इमरान तो नहीं दिखे, लेकिन सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। टीम का एक सदस्य लोगों को समझाते हुए नजर आ रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वायरल वीडियो

Advertisement

बहस

धार्मिक महत्व को ठेस पहुंचाने का आरोप

खबरों के अनुसार, स्थानीय लोगों को लगा कि साइनबोर्ड पर लिखा "बार" शब्द हरिद्वार के धार्मिक महत्व को ठेस पहुंचाता है, जिसके चलते उनकी टीम के साथ बहस हो गई। हालांकि सेट पर हुए कथित हंगामे को लेकर अभिनेता या टीम का कोई बयान जारी नहीं किया है। काम के मोर्चे पर, इमरान की आगामी फिल्म 'अवारपन 2' है, जो 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें दिशा पाटनी भी हैं। दूसरी ओर, वह तेलुगु फिल्म 'जी2' में व्यस्त हैं।

Advertisement