'आवारापन 2' की रिलीज तारीख तय, इस दिन इमरान-दिशा 'लाहौर 1947' से भिड़ेंगे
फिल्म 'आवारापन 2' का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर है। ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'आवारापन' का यह सीक्वल है। इस बार इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार में नजर आएंगे और उनके साथ दिशा पटानी भी होंगी। यह संगीत से सजी एक प्रेम कहानी का अगला अध्याय है। पहले इसे अप्रैल में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसे स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया गया है।
'आवारापन 2' का सामना 'लाहौर 1947' से
विशेश फिल्म्स ने फिल्म रिलीज के लिए छुट्टी वाला वीकेंड जानबूझकर चुना है। दरअसल, 'आवारापन 2' की टक्कर 13 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म 'लाहौर 1947' से होगी। इमरान हाशमी ने बताया है कि फिल्म में कई दमदार सीन्स और जबरदस्त संगीत है, जिस पर टीम सालों से काम कर रही थी। फिल्म के प्रोड्यूसर विशेश भट्ट ने जानकारी दी कि दिशा पटानी और शबाना आजमी के बेहतरीन अभिनय, जटिल किरदारों और कहानी की गहराई दर्शकों के लिए खास होगी।