'आवारापन 2' से पहले जानिए इमरान हाशमी की आलीशान जिंदगी का राज, 105 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को अब सिर्फ उनकी बोल्ड फिल्मों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि उन्होंने 105 करोड़ रुपये का एक बड़ा साम्राज्य भी खड़ा कर लिया है।
'आवारापन', 'मर्डर' और 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' जैसी कई हिट फिल्में देकर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
इमरान के पास है घर और कारों का संग्रह
इमरान सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट में भी काफी निवेश करते हैं। उनके पास गोवा में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का एक पेंटहाउस है, वहीं मुंबई के बांद्रा में 16 करोड़ रुपये का एक शानदार अपार्टमेंट और लोनावला में 12 करोड़ रुपये का एक आलीशान विला है।
उनकी गैराज भी कुछ कम नहीं है, जहां 3.2 करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी हुरैकन, 2.9 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वोग और 1.88 करोड़ रुपये की ऑडी A8 L जैसी गाड़ियां खड़ी रहती हैं।
'आवारापन 2' कब होगी रिलीज?
इमरान अपनी आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' में शिवम पंडित के किरदार में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दिशा पटानी और शबाना आजमी भी इस फिल्म में उनके साथ नजर आएंगी। देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है, क्योंकि इसकी टक्कर 'बंटवारा 1947' से होगी।