'आवारापन 2' ट्रेलर: इस बार आशिक नहीं, तबाही बनकर लौटे इमरान हाशमी; शबाना आजमी ने चौंकाया
क्या है खबर?
इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' का एक्शन थ्रिल से भरपूर ट्रेलर रिलीज हो गया है। पहले चर्चा थी कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन अटकलों पर विराम लगाते ट्रेलर ने आकर लोगों को उत्साहित कर दिया। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित ये फिल्म 'शिवम पंडित' (इमरान) को दोबारा दर्शकों के सामने लाई है। हालांकि, ट्रेलर से साफ है कि अभिनेता इस बार प्यार में आशिक बनकर नहीं, बल्कि तबाही बनकर लौटे हैं।
प्रतिशोध
इमरान हाशमी गंभीर और दमदार अवतार में लौटे
ट्रेलर की शुरुआत इमरान के किरदार शिवम पंडित से होती है। वह 2007 में आई पहली फिल्म में मरता नहीं, बल्कि बौद्ध मठ में पुनर्जन्म लेता है। इस बार वो बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
दिशा पाटनी एक्शन अवतार में हैं, जबकि शबाना आजमी खलनायिका बनकर चौंकाती हैं और शिवम से बदला लेने के लिए आतुर है।
हाई-ऑक्टेन एक्शन, गोलियों की बौछार और तगड़े दृश्यों से भरपूर फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
#Awarapan2 TRAILER IS OUT NOW...
— Rahul Raut (@Rahulrautwrites) August 6, 2026
The #EmraanHashmi and #DishaPatani film releases in cinemas on 14th AUGUST... Directed by Nitin Kakkar!
Makers of this film are doing a terrible job with marketing. It's turning out to be a classic case on how to destroy the buzz of a hot film! pic.twitter.com/FdexxAYZfs