'गनमास्टर G9' के ट्रेलर का खत्म होगा इंतजार, इमरान हाशमी ने रिलीज का किया ऐलान
क्या है खबर?
इस साल 'आवारापन 2' से सफलता का स्वाद चखने के बाद इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म 'गनमास्टर G9' लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। उनके फैंस भी इस आगामी रोमांटिक एक्शन से ढेरों उम्मीदें लगाए हुए बैठे हैं। चूकि फिल्म की रिलीज में 3 हफ्ते से भी कम समय बचा है और गाने पहले से दर्शकों के बीच उत्साह बना चुके हैं। ज्यादा इंतजार न करवाते हुए इमरान ने 'गनमास्टर G9' के ट्रेलर की रिलीज तारीख बता दी है।
रिलीज
जानिए कब आएगा 'गनमास्टर G9' का ट्रेलर
निर्माताओं ने ऐलान किया है कि 'गनमास्टर G9' का ट्रेलर 11 नवंबर को दोपहर 3.33 बजे आएगा।
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, आमतौर पर ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम मुंबई में होता है, लेकिन 'गनमास्टर G9' की टीम कुछ अलग करना चाहती है। इसलिए, इसे पुणे के एक मल्टीप्लेक्स में लॉन्च किया जाएगा।
फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है और संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। इसमें इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा होंगी।
यह 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
EMRAAN HASHMI IS 'GUNMAASTER G9' – TRAILER DROPS *TOMORROW* – 27 NOV 2026 RELEASE... The target is set… The countdown is almost over… The #GunmaasterG9Trailer arrives TOMORROW [11 Nov 2026] at 3.33 pm.#GunmaasterG9 stars #EmraanHashmi, #GeneliaDeshmukh, and… pic.twitter.com/gREhAIsaZD
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 10, 2026