Loading...
एमी अवार्ड्स 2026: ड्रामा से लेकर कॉमेडी तक, जानिए किस-किसने जीता एमी पुरस्कार
एमी अवार्ड्स 2026 के विजेताओं का ऐलान

एमी अवार्ड्स 2026: ड्रामा से लेकर कॉमेडी तक, जानिए किस-किसने जीता एमी पुरस्कार

Sep 15, 2026
09:55 am

क्या है खबर?

78वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स 2026 के लिए मुख्य विजेताओं के नामों का ऐलान हो चुका है। लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में हुए इस भव्य समारोह की कमान मशहूर अभिनेत्री मारिस्का हार्गिटे ने संभाली। इस साल टीवी और OTT प्लेटफॉर्म के कई लोकप्रिय शो ने समारोह में अपना दबदबा दिखाया। हॉरर-कॉमेडी 'विडोज बे', 'हैक्स' और 'द पिट' जैसे शो के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मुख्य विजेताओं की पूरी सूची सामने आ चुकी है। आइए डालते हैं एक नजर

ड्रामा

ड्रामा श्रेणी के लिए विजेताओं की पूरी सूची

सर्वश्रेष्ठ ड्रामा 'द पिट' रहा और इसके लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का पुरस्कार नोआ वायले को मिला।

ड्रामा सीरीज 'प्लूरिबस' के लिए मुख्य अभिनेत्री का पुरस्कार रिया सीहॉर्न को मिला।

ड्रामा सीरीज 'टास्क' के लिए सहायक अभिनेता टॉम पेलफ्रे रहे।

ड्रामा सीरीज 'द डिप्लोमैट' के लिए सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार एलिसन जैनी ने जीता।

ड्रामा सीरीज 'द पिट' के लिए अतिथि अभिनेता का पुरस्कार अर्नेस्ट हार्डन जूनियर को दिया गया।

ड्रामा सीरीज 'पैराडाइज' के लिए अतिथि अभिनेत्री शैलीन वुडली रहीं।

कॉमेडी

कॉमेडी सीरीज श्रेणी के विजेताओं का नाम

सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज 'विडोज बे' रही और इसके लिए मुख्य अभिनेता का पुरस्कार मैथ्यू रीस ने जीता।

कॉमेडी सीरीज 'हैक्स' के लिए मुख्य अभिनेत्री का पुरस्कार जीन स्मार्ट ने जीता।

कॉमेडी सीरीज 'विडोज बे' के लिए सहायक अभिनेता का पुरस्कार स्टीफन रूट को मिला।

कॉमेडी सीरीज 'विडोज बे' के लिए सहायक अभिनेत्री केट ओ'फ्लीन बनीं।

कॉमेडी सीरीज 'द बेयर' के लिए अतिथि अभिनेता का पुरस्कार रॉब रेनर को मिला।

कॉमेडी सीरीज 'विडोज बे' के लिए अतिथि अभिनेत्री बेट्टी गिलपिन रहीं।

ADVERTISEMENT

निर्देशन और लिमिटेड सीरीज

निर्देशन, लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज के लिए पुरस्कार

ड्रामा-सीरीज 'स्लो हॉर्सेस' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार शाऊल मेत्जस्टीन को मिला।

ड्रामा-सीरीज 'प्लूरिबस' के लिए के लिए लेखन का पुरस्कार विंस गिलिगन ने जीता।

कॉमेडी-सीरीज 'विडोज बे' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक हीरो मुराई रहे।

कॉमेडी-सीरीज 'विडोज बे' के लिए लेखन का पुरस्कार केटी डिपोल्ड ने जीता।

लिमिटेड-सीरीज में मैथ्यू रीस को 'द बीस्ट इन मी' के लिए मुख्य अभिनेता का एमी पुरस्कार मिला।

'डीटीएफ सेंट लुइस' के लिए सहायक अभिनेता डेविड हार्बर और सहायक अभिनेत्री लिंडा कार्डेलिनी रहीं।

ADVERTISEMENT

अन्य श्रेणियां

रियलिटी, वैरायटी और अन्य श्रेणियाें के विजेता

78वें एमी अवार्ड्स के लिए उत्कृष्ट रियलिटी प्रतियोगिता सीरीज 'द ट्रेटर्स' रही।

टीवी के लिए ड्रामा सीरीज- 'रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स' विजेता रही।

वैरायटी स्पेशल (लाइव)- बैड बनी के एप्पल म्यूजिक सुपर बाउल LX हाफटाइम शो को चुना गया।

वैरायटी स्पेशल (प्री-रिकॉर्डिड)- द मपेट शो को विजेता बनाया गया।

राइटिंग फॉर ए वैरायटी सीरीज- द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट ने एमी में जीत हासिल की।

उत्कृष्ट एनिमेटेड प्रोग्राम- साउथ पार्क को विजेता चुना गया है।

रिकॉर्ड

एमी 2026 के कुछ बड़े रिकॉर्ड्स

अभिनेता मैथ्यू रीस ने एक ही साल में 2 बार एमी पुरस्कार जीतकार नया रिकॉर्ड बनाया। उन्हें 'विडोज बे' के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी अभिनेता और 'द बीस्ट इन मी' के लिए मुख्य अभिनेता का पुरस्कार मिला।

जीन स्मार्ट ने 'हैक्स' के आखिरी सीजन के लिए अपना 8वां एमी पुरस्कार जीतकर सबसे ज्यादा एमी जीतने वाली अभिनेत्रियों के रिकॉर्ड की बराबरी की।

मारिस्का हार्गिटे ने न सिर्फ समारोह को होस्ट किया, बल्कि डॉक्यूमेंट्री 'माय मॉम जेयनी' के लिए 2 पुरस्कार जीते।

ADVERTISEMENT