एमी अवार्ड्स 2026: 'द पिट' के लिए नोआ वायले ने जीता सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का पुरस्कार
क्या है खबर?
टीवी और डिजिटल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक एमी अवार्ड्स 2026 के लिए विजेताओं के नामों की घोषणा हो चुकी है। लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में चल रहे इस समारोह की मेजबानी की कमान मारिस्का हार्गिटे ने संभाली है। इस साल ड्रामा, कॉमेडी और लिमिटेड सीरीज कैटेगरी में कई नए चेहरों और शो ने बाजी मारी है। आइए एक नजर डालते हैं 78वें एमी अवार्ड्स के सभी प्रमुख विजेताओं पर।
ड्रामा श्रेणी
एमी अवार्ड्स में दिखा 'द पिट' का दबदबा
ड्रामा क्षेत्र में इस साल काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली। अभिनेता नोआ वायले को 'द पिट' सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। यह सम्मान उन्हें जॉन मुलानी द्वारा दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अभिनेता टॉम पेल्फ्रे को उनकी सीरीज 'टास्क' के लिए दिया गया, जिसे उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी और अभिनेत्री कैली कुओको को समर्पित किया।
शाऊल मेत्ज़स्टीन को 'स्लो हॉर्सेस' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का एमी पुरस्कार दिया गया है।
कॉमेडी श्रेणी
कॉमेडी सीरीज में मैथ्यू राइस को मिला पुरस्कार
78वें एमी अवॉर्ड्स में मैथ्यू रीस ने एक बार फिर शानदार जीत हासिल की। उन्हें लोकप्रिय कॉमेडी सीरीज 'विडोज बे' के लिए उत्कृष्ट मुख्य अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।
'विडोज बे' के लिए ही सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार स्टीफन रूट को दिया गया। वहीं, सीरीज के सर्वश्रेष्ठ लेखन का पुरस्कार केटी डिपोल्ड को दिया गया है।
लिमिटेड सीरीज में, मैथ्यू ने सीरीज 'द बीस्ट इन मी' के लिए और डेविड हार्बर ने 'डीटीएफ सेंट लुइस' के लिए पुरस्कार जीता।