अगस्त के तीसरे हफ्ते OTT पर होगा धमाका, रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में-सीरीज
क्या है खबर?
अगस्त के तीसरे हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं। इस हफ्ते दर्शकों को क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर से लेकर रोमांटिक ड्रामा तक, अलग-अलग तरह की भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर आप घर बैठे कुछ नया और दिलचस्प देखने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में।
#1 & #2
'गणपति बाप्पा मोरया' और 'बाप्पा का उत्सव'
'गणपति बाप्पा मोरया' को 14 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। इस खास कार्यक्रम में भगवान गणेश के जीवन और उनसे जुड़ी आस्था की झलक देखने को मिलेगी।
वहीं 'बाप्पा का उत्सव' एक विशेष इवेंट रियलिटी शो है, जिसका प्रसारण भी 14 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर शुरू होगा। शो में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे शानदार प्रस्तुतियां देते नजर आएंगे।
#3 & #4
'लस्ट स्टोरीज 3' और 'इरुमुडी'
'लस्ट स्टोरीज' का तीसरा सीजन 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। इसमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, विजय वर्मा, राधिका मदान, अली फजल और सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म 'इरुमुडी' का लुफ्त आप 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं। शिव निर्वाण की इस फिल्म में रवि तेजा सहित प्रिया भवानी शंकर और साई कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
#5 & #6
'जाकिर खान स्पेशल पापा यार' और 'द स्कैंडल'
कॉमेडियन जाकिर खान का शो 'जाकिर खान स्पेशल पापा यार' को आप 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह शो पिता और पुत्र के रिश्ते, बचपन की यादों और समय के साथ बदलते समीकरणों पर आधारित है।
रोमांटिक कोरियन सीरीज 'द स्कैंडल' 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। सीरीज की कहानी एक चालाक महिला और बदनाम लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है।
#7 & #8
'थुडक्कम' और 'इंडिया के टॉप 1 परसेंट'
जूड एंथनी जोसेफ द्वारा निर्देशित मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म 'थुडक्कम' को आप 18 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। आशीष जो एंटनी और मोहनलाल अभिनीत इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।
रियलिटी शो 'इंडिया के टॉप 1 परसेंट' को अनिल कपूर होस्ट करेंगे। यह शो 19 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है। इस शो में प्रतियोगियों को अनिल के मजेदार सवालों के जवाब देने होंगे।