एमी अवार्ड्स 2026: रिया सीहॉर्न से लेकर जीन स्मार्ट तक, यहां देखें विजेता महिलाओं की सूची
क्या है खबर?
78वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स 2026 के लिए विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में आयोजित इस शानदार समारोह को इस बार दिग्गज अभिनेत्री मारिस्का हार्गिटे ने होस्ट किया, जो 2011 के बाद इस मंच को अकेले संभालने वाली पहली महिला सोलो होस्ट बनीं। इस साल के एमी समारोह में कई बेहतरीन महिला कलाकारों ने अभिनय और लेखन क्षेत्र में अपना दबदबा कायम किया है। आइए एक नजर डालते हैं पूरी सूची पर।
ड्रामा श्रेणी
बड़े दावेदारों को पीछे छोड़ रिया सीहॉर्न ने जीती बाजी
78वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स का मुख्य पुरस्कार इस साल रिया सीहॉर्न ने 'प्लुरिबस' के लिए अपने नाम किया। उन्होंने जेंडया और कैरी कून जैसी बड़ी दावेदारों को पीछे छोड़कर यह जीत हासिल की है।
ड्रामा सीरीज में सहायक अभिनेत्री का एमी पुरस्कार एलिसन जेनी ने जीता, जिसे उन्हें 'द डिप्लोमेट' के लिए दिया गया।
इसके अलावा, शैलिन वूडली को ड्रामा सीरीज 'पैराडाइस' के लिए में उत्कृष्ट अतिथि अभिनेत्री का एमी पुरस्कार दिया गया है।
कॉमेडी श्रेणी
जीन स्मार्ट ने 8वीं बार जीता एमी का खिताब
जीन स्मार्ट ने कॉमेडी सीरीज 'हैक्स' के लिए मुख्य अभिनेत्री का एमी पुरस्कार अपने नाम किया है।
यह उनके करियर का 8वां एमी है, जिसके बाद वह इतिहास में सबसे ज्यादा एमी जीतने वाली अभिनेत्रियों जूलिया लुई और ड्रेफस के बराबर पहुंच गई हैं।
'विडोज बे' के लिए केट ओ'फ्लीन को सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।
'विडोज बे' के लिए उत्कृष्ट अतिथि अभिनेत्री का पुरस्कार बेटी गिल्पिन को और उत्कृष्ट लेखन का पुरस्कार केटी डिपोल्ड को मिला है।
अन्य विजेता
लिमिटेड सीरीज में किसने मारी बाजी?
इस साल के एमी अवार्ड्स 2026 में, लिमिटेड सीरीज 'रिमार्केबली ब्राइट क्रीचर्स' के लिए मुख्य अभिनेत्री का पुरस्कार सैली फील्ड को दिया गया है।
सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार लिंडा कार्डेलिनी को उनकी सीरीज 'डीटीएफ सेंट लुइस' के लिए दिया गया है।
इसके अलावा, होस्ट मारिस्का ने भी अपनी डॉक्यूमेंट्री 'माय मॉम जेयनी' के लिए 2 क्रिएटिव आर्ट्स एमी अवार्ड्स (सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री और निर्देशन) भी अपने नाम किए।