एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश की लड़ाई के बीच करण कुंद्रा का मजेदार पंच-छोटा भाई और छोटी मंगेतर
गेमिंग रिएलिटी शो 'प्लेग्राउंड' सीजन 5 का फिनाले ड्रामा और मनोरंजन दोनों के बीच बढ़ते तनाव को देखकर शो में बतौर गेस्ट पहुंचे करण कुंद्रा ने तुरंत मोर्चा संभाला और बेहद मजेदार अंदाज में बीच-बचाव किया। करण ने हंसते हुए कहा कि एल्विश उनके छोटे भाई जैसे हैं और तेजस्वी उनकी छोटी मंगेतर। उन्होंने दोनों को चिढ़ाते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है मानो उनका कोई पारिवारिक झगड़ा सबके सामने आ गया हो। करण के इस मजाक ने माहौल को तुरंत हल्का कर दिया।
एल्विश-तेजस्वी की तीखी बहस पर करण कुंद्रा का पंच
करण कुंद्रा ने फिनाले का माहौल काफी हल्का रखा। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि तेजस्वी, एल्विश के गुस्से से ज्यादा उनकी अंग्रेजी सुनकर हैरान थीं।
ये विवाद तब गहराया, जब तेजस्वी के टोकने पर एल्विश ने गुस्से में अमर्यादित शब्द कह दिया, जिसके जवाब में तेजस्वी ने अपने सम्मान की बात रखी। इस पर करण कुंद्रा ने पंच मारते हुए कहा, "तेजा की प्रॉब्लम यही है, इसके सामने जो इंग्लिश में बात करता है, ये उससे झगड़ लेती है।"
करण के इस हंसी-मजाक ने ऑन-स्क्रीन चल रही तकरार को शांत कर दिया। अब फैंस अमेजन MX प्लेयर पर इस धमाकेदार फिनाले का इंतजार कर रहे हैं।