'लीगली ब्लॉन्ड' की प्रीक्वल 'एले' का धमाका, जानें कब और कहां देख सकते हैं
तैयार हो जाइए 'एले' के लिए, जो 'लीगली ब्लॉन्ड' की प्रीक्वल सीरीज है। यह सीरीज 1 जुलाई, 2026 को प्राइम वीडियो पर आ रही है।
इसे फिल्म की 25वीं सालगिरह के जश्न के तौर पर पेश किया जा रहा है। इस सीरीज में 8 एपिसोड होंगे और इसे दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और इलाकों में स्ट्रीम किया जाएगा।
लेक्सी के नेतृत्व में 'एले' को मिला सीजन 2
यह कहानी साल 1995 की है। इसमें छोटी एले वुड्स को दिखाया गया है, जो हाई स्कूल की मुश्किलों से जूझती है।
उसे यहांं दोस्ती में उलझनें, गुप्त क्रश और बोल्ड फैशन स्टाइल का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा, पारिवारिक उतार-चढ़ाव भी हैं, जो उसे उस आत्मविश्वासी शख्सियत में ढालते हैं, जिसे फैंस पसंद करते हैं।
युवा एले का किरदार लेक्सी मिनेट्री निभा रही हैं। उनके माता-पिता के रूप में जून डायना राफेल और टॉम एवरेट स्कॉट नजर आएंगे।
इसकी कास्ट में नए चेहरों के साथ-साथ जेम्स वैन डेर बीक जैसे कुछ जाने-पहचाने नाम भी शामिल हैं, इसी वजह से यह कमिंग-ऑफ-एज कॉमेडी-ड्रामा पुरानी यादें ताजा करने के साथ-साथ नयापन भी देता है।
खास बात यह है कि इसे पहले ही दूसरे सीजन के लिए हरी झंडी मिल चुकी है।