Page Loader
तेजस्वी प्रकाश अभिनती 'नागिन 6' को 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाएंगी एकता कपूर?
'नागिन 6' को 130 करोड़ के बजट में बनाएंगी एकता कपूर

तेजस्वी प्रकाश अभिनती 'नागिन 6' को 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाएंगी एकता कपूर?

Feb 02, 2022
11:05 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस 15' की ट्रॉफी जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश के सितारे बुलंदियों पर हैं। हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है और उन्हें बधाइयां भी मिल रही हैं। 'बिग बॉस 15' के फिनाले में ही उनके फैंस को दोहरी खुली मिली, जब 'नागिन 6' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तेजस्वी के नाम की घोषणा हुई। अब ऐसी चर्चा है कि एकता कपूर इस सीरियल को 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाएंगी।

रिपोर्ट

यह 'नागिन' का सबसे महंगा सीजन है- सूत्र

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी अभिनती 'नागिन 6' को फिल्ममेकर एकता 130 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाएंगी। एक सूत्र ने कहा, "यह 'नागिन' का सबसे महंगा सीजन है। अगर यह शो नहीं चला, तो एकता अगले साल से इस फ्रेंचाइजी को बंद कर सकती हैं। वह इसे 130 करोड़ रुपये के बजट में बना रही हैं। तेजस्वी और सिम्बा नागपाल पर बहुत दबाव है, क्योंकि शो का बजट काफी ज्यादा है।"

बजट

टेलीविजन इंडस्ट्री के अन्य शो की तुलना में अधिक है बजट

एक सूत्र ने बताया कि कुछ लोगों ने एकता से कहा कि वह इतनी रकम से फिल्म बना सकती थीं। खबरों की मानें तो इस प्रोजेक्ट में निवेश करके एकता अपना किस्मत आजमाना चाहती हैं। इस शो का बजट टेलीविजन इंडस्ट्री के किसी भी अन्य शो की तुलना में बहुत बड़ा है। अगर शो नहीं चलता है, तो इससे मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मेकर्स तेजस्वी की लोकप्रियता को जरूर भुनाने की कोशिश करेंगे।

प्रसारण

कलर्स टीवी पर 12 फरवरी से शुरू होगा शो का प्रसारण

'नागिन 6' की शुरुआत बसंत पंचमी स्पेशल से होगी। साथ ही इस सीजन का थीम देश पर जैविक युद्ध छेड़ने वाले पड़ोसी देश के बारे में है। 'बिग बॉस 15' के फिनाले में ही मेकर्स ने इस शो का प्रोमो जारी किया था। प्रोमो में तेजस्वी का लुक काफी हॉट लगा था। इस शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर 12 फरवरी से रात 8 बजे शुरू होगा। इसका प्रसारण शनिवार और रविवार रात 8 बजे होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए शो का प्रोमो

जानकारी

कलर्स के इन शोज में नजर आ चुकी हैं तेजस्वी

तेजस्वी पहले भी कलर्स के कई शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्हें 'संस्कार: धरोहर अपनों की' और 'स्वरागिनी' जैसे कलर्स के शोज में देखा गया है।

लोकप्रियता

'नागिन' सीरीज को मिली बेशुमार सफलता

टीवी की दुनिया में 'नागिन' एक अलग प्रकार की कहानी लेकर आया है। यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि अब तक इसके पांच सीजन आ चुके हैं। घर, गृहस्थी, कॉमेडी और लव स्टोरी के बाद एकता एक अलग ही स्टोरी सामने लेकर आईं और दर्शकों को उनका यह प्रयोग अच्छा लगा। 'नागिन' के पहले सीजन में मौनी रॉय ने अहम भूमिका निभाई थी। प्रेम, दुश्मनी और बदले की कहानी के साथ 'नागिन 5' ने भी दर्शकों को प्रभावित किया था।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

सफल निर्माता होने के साथ-साथ एकता एक OTT प्लेटफार्म की मालिक हैं। ALT बालाजी पर उन्होंने हर तरह के दर्शकों के लिए कंटेंट बनाया है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे सीरियल उन्होंने ही बनाए हैं।