LOADING...
'एक दिन' रिव्यू: दर्शकाें को कैसी लगी जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म?
फिल्म 'एक दिन' पर जनता ने सुनाया फैसला

'एक दिन' रिव्यू: दर्शकाें को कैसी लगी जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म?

May 01, 2026
02:26 pm

क्या है खबर?

आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म 'एक दिन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के जरिए साई पल्लवी ने बॉलीवुड में कदम रखा है। उनके साथ मुख्य किरदार में जुनैद खान हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और टाइटल ट्रैक को अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज से सजाया है। सिनेमाघरों में फिल्म का पहला शो देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय बतानी शुरू कर दी है।

अभिनय

साई और जुनैद के अभिनय ने जीता दर्शकाें का दिल

फिल्म में पहली बार साई और जुनैद की जोड़ी बनी है, जिसे जनता ने पसंद किया है। दोनों के अभिनय की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'साई पल्लवी ने इस भावपूर्ण प्रेम-कहानी में सबका दिल जीत लिया, जहां प्यार का मतलब सम्मान है, न कि सिर्फ खूबसूरती!! जुनैद खान ने अंतर्मुखी और अजीब से दिखने वाले डिनो के किरदार को बखूबी निभाया है- एकदम असली, एकदम मानवीय, कोई बनावटी हीरो वाला ड्रामा नहीं!!'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रतिक्रिया

Advertisement

स्क्रीनप्ले

फिल्म के स्क्रीनप्ले में नजर आईं खामियां 

कुछ लोगों ने फिल्म को बिना लॉजिक वाली कहानी बताते हुए स्क्रीनप्ले को कमजाेर बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'शुरुआत में तो उम्मीदें थीं, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म उबाऊ हो गई। कमजोर भावनात्मक प्रभाव, सपाट निर्देशन और बेजान अभिनय। सिर्फ एक कलाकार अपनी दमदार उपस्थिति से फिल्म को संभाले रखता है... बाकी सब कुछ आश्चर्यजनक रूप से पुराना लगता है।' एक अन्य ने फिल्म पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ये फिल्म इमोशनल नहीं... इमोशनल अत्याचार है!'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रतिक्रिया

फिल्म

फिल्म 'एक दिन' के बारे में

फिल्म 'एक दिन' एक रोमांटिक इमोशनल ड्रामा है, जो 2016 में आई थाई फिल्म 'वन डे' का आधिकारिक रूपांतरण है। पटकथा स्नेहा देसाई और स्पंदन देसाई ने मिलकर लिखी है। निर्माता आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। इसकी कहानी दिनेश (जुनैद) के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने ऑफिस में काम करने वाली लड़की मीरा (साई) को पसंद करता है, और हिम्मत जुटाकर उससे इजहार करता है। हालांकि एक हादसा दोनों की जिंदगी को बदल देता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'एक दिन' का ट्रेलर

Advertisement