फिल्म 'एक दिन' से जारी हुआ अरिजीत सिंह का दूसरा गाना, यूट्यूब पर आते ही छाया
क्या है खबर?
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' 1 मई, 2026 को रिलीज होगी। आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। टीजर रिलीज के बाद, निर्माताओं ने नया रोमांटिक गाना 'ख्वाब देखूं' यूट्यूब पर जारी कर दिया है। दिलचस्प यह है कि इसे भी अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है जो आमिर खान के साथ उनका दूसरा सहयाेग है। पहले उनकी आवाज में फिल्म का 'टाइटल ट्रैक' जारी हुआ था।
गाना
जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक केमिस्ट्री आई नजर
'ख्वाब देखूं' एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें जुनैद और साई पल्लवी की बेहतरीन केमिस्ट्री नजर आती है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत राम संपत का है। अरिजीत के साथ गायिका तरन्नुम मलिक जैन हैं। इसका फिल्मांकन किसी बर्फीली जगह पर किया गया है जिसके दृश्य बेहद शानदार नजर आते हैं। फिल्म 'एक दिन' से साई पल्लवी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। पर्दे पर जुनैद संग उन्हें देखने के लिए लोग बेताब हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'ख्वाब देखूं' गाना
Where dreams feel real and moments feel magical, Khwaab Dekhoon out now.
— Zee Music Company (@ZeeMusicCompany) March 26, 2026
Watch #EkDin only in theatres on 1st May 2026@Sai_Pallavi92 #JunaidKhan
Directed by: @sunilpandeyis
Written by: @snehadesaiofficial @spandan_mishra007
Produced by: @aparnapurohit #MansoorKhan #AamirKhan… pic.twitter.com/tcmdUgpKg2