LOADING...
फिल्म 'एक दिन' का टाइटल ट्रैक जारी, अरिजीत सिंह की आवाज का फिर चला जादू

फिल्म 'एक दिन' का टाइटल ट्रैक जारी, अरिजीत सिंह की आवाज का फिर चला जादू

Feb 23, 2026
02:31 pm

क्या है खबर?

आमिर खान और अरिजीत सिंह की मुलाकात ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अरिजीत द्वारा प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के ऐलान के बाद दोनों की मुलाकात हुई, जिससे गायक के नए गाने के आने की चर्चा शुरू हो गई। इंतजार अब खत्म हो चुका है और आमिर खान प्रोडक्शन के लिए अरिजीत का गाना जारी हो गया है। इस गाने को फिल्म 'एक दिन' के टाइटल ट्रैक के रूप में पेश किया गया है।

गाना

अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से बांधा समा

फिल्म 'एक दिन' में जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य किरदार में हैं, जो 1 मई, 2026 को रिलीज होगी। टाइटल ट्रैक जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'एक दिन आमिर्र आपके साथ बैठकर गाना गा रहे हैं। आमिर खान x अरिजीत सिंह = प्योर मैजिक।' गाने के संगीतकार राम संपत हैं, और इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। दिलचस्प बात यह है कि गाने में आमिर और अरिजीत की मुलाकात के दृश्यों को पेश किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने की झलक

Advertisement