श्रद्धा कपूर के 16 साल के करियर की सबसे लंबी फिल्म बनी 'ईथा', 'साहो' भी पीछे
क्या है खबर?
श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म 'ईथा' के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इस पीरियड ड्रामा को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसकी सेंसर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की वेबसाइट के अनुसार, 'ईथा' को 27 नवंबर को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म 2 घंटे, 52 मिनट लंबी है।
लंबाई
'साहो' से सिर्फ 22 सेकंड लंबी है 'ईथा'
'ईथा' श्रद्धा के 16 साल के करियर की सबसे लंबी फिल्म बन गई है, जो प्रभास अभिनीत 'साहो' (2 घंटे 51 मिनट) से महज 22 सेकंड ज्यादा लंबी है।
श्रद्धा के साथ इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, इश्तियाक खान और अनंत जोशी भी नजर आएंगे।
दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा निर्मित ये फिल्म 'छावा' के बाद लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही अगली बड़ी फिल्म है।
किरदार
विठाबाई नारायणगांवकर के रोल में दिखेंगी श्रद्धा
'ईथा' में श्रद्धा मशहूर मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के रोल में दिखेंगी। ये फिल्म इसी साल 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। इसके पहले गाने 'जी जी रे जी' के लावणी स्टेप्स पर 517 महिलाओं ने एक मिनट तक एक साथ शानदार डांस किया। इसी वजह से फिल्म का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है।