'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, इस बार असली दुनिया में मचेगी तबाही
क्या है खबर?
ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'जुमांजी' अपनी तीसरी और आखिरी कड़ी के साथ लौट रही है। सोनी पिक्चर्स ने 'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसने यूट्यूब पर आते ही तहलका मचा दिया। फिल्म के साथ ड्वेन और उनकी पलटन केविन हार्ट , जैक ब्लैक और करेन गिलन ने दमदार वापसी की है। सबसे बड़ा ट्विस्ट ये है कि इस बार जुमांजी का खेल किसी जंगल में नहीं, बल्कि असली दुनिया में होने वाला है।
ट्रेलर
एक्शन, कॉमेडी और रोमांच की दमदार वापसी
जेक कासडन द्वारा निर्देशित, 'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि खेल खुद अपने कंसोल से मुक्त करके असली दुनिया में आ चुका है, जिससे जंगल के खतरनाक जानवर खुलेआम सड़कों पर तबाही मचा रहे हैं।
वहीं गेम के हीरो मिलकर इस खेल को रोकने की कोशिश में लगे हुए हैं। कुल मिलाकर तीसरी कड़ी एक्शन, कॉमेडी और रोमांच से भरपूर है।
फिल्म 25 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
One. Last. Game.
— Dwayne Johnson (@TheRock) July 29, 2026
The final countdown begins. Watch the new trailer for #JUMANJI: OPEN WORLD - exclusively in theatres Christmas Day. pic.twitter.com/OE9JsiFyLZ