Page Loader
'डंकी' अभिनेता वरुण कुलकर्णी की हालत गंभीर, दोस्त रोशन शेट्टी ने मांगी वित्तीय मदद 
'डंकी' अभिनेता वरुण कुलकर्णी की हालत गंभीर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@roshaan_shetty)

'डंकी' अभिनेता वरुण कुलकर्णी की हालत गंभीर, दोस्त रोशन शेट्टी ने मांगी वित्तीय मदद 

Jan 22, 2025
11:27 am

क्या है खबर?

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में नजर आ चुके अभिनेता वरुण कुलकर्णी इस वक्त मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वह किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। अब वरुण के करीबी दोस्त और अभिनेता रोशन शेट्टी ने 'डंकी' अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है। इसके साथ उन्होंने लोगों से वित्तीय मदद भी मांगी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वरुण की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

पोस्ट

रोशन शेट्टी ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट

रोशन ने लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र और थिएटर के सह-कलाकार वरुण कुलकर्णी इस समय किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। धन जुटाने के हमारे पिछले प्रयासों के बावजूद उनके इलाज का खर्च बढ़ता जा रहा है। उन्हें सप्ताह में 2-3 बार डायलिसिस की आवश्यकता होती है।' उन्होंने आगे लिखा, 'हम इस मुश्किल समय में वरुण की मदद करने के लिए एक साथ आ रहे हैं। आपका समर्थन बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें