दुलकर सलमान की फिल्म 'आई एम गेम' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाई 20 करोड़ के पार
दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान की नई फिल्म 'आई एम गेम' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। नाहस हिदायत के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआती 2 दिनों में भारत में 10 करोड़ का कारोबार कर लिया है, वहीं दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 20.20 करोड़ के पार पहुंच गई है। बॉक्स ऑफिस पर खासतौर पर मलयालम वर्जन को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार और समर्थन मिल रहा है।
'आई एम गेम' का मलयालम वर्जन दूसरे दिन सबसे ऊपर
फिल्म के दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो मलयालम वर्जन ने 1,506 शो से 3.18 करोड़ रुपये कमाए। इन शो में आधे से ज्यादा सीटें भरी हुई थीं। इसके बाद तेलुगू वर्जन रहा, जिसने 669 शो से 75 लाख रुपये का कारोबार किया, जहां 29 प्रतिशत सीटें भरी थीं। तमिल में फिल्म ने 60 लाख कमाए और हिंदी वर्जन ने 7 लाख रुपये जोड़े। 'आई एम गेम' को 4 भाषाओं में और देशभर में हजारों शो में रिलीज किया गया है।