जानें अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने डूरंड कप से अपना नाम क्यों लिया वापस?
अभिनेता टाइगर श्रॉफ इस मंगलवार को मुंबई FC के लिए डूरंड कप का ग्रुप मैच नहीं खेल पाएंगे। दरअसल, नोंगखेह SS&CC के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले से उन्हें अपने काम की वजह से दूर रहना पड़ेगा।
यह पहली बार नहीं है, वह टीम के पिछले 2 मैच भी नहीं खेल पाए थे। उन दोनों ही मैचों में मुंबई FC को हार का सामना करना पड़ा था।
टाइगर ने इंस्टाग्राम पर मुंबई FC का किया समर्थन
अपनी अनुपस्थिति पर टाइगर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने बताया कि वह खेलने के लिए काफी उत्सुक थे, लेकिन किसी कारण से इसमें शामिल नहीं हो पाए।
उन्होंने मुंबई FC को ढेरों शुभकामनाएं दीं और टीम के खिलाड़ियों को 'किल इट बॉयज' कहकर उनका हौसला भी बढ़ाया।
मुंबई FC को डूरंड कप में लगातार मिलीं 2 हार
मुंबई FC एक नई टीम है, जिसे साल 2024 में बनाया गया है। यह क्लब अभी आई-लीग 3 जैसी निचली लीग में खेलता है।
डूरंड कप में टीम का प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है और उसे लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
हालांकि, टीम अब वापसी की उम्मीद कर रही है और अपने इस बड़े खिलाड़ी के बिना भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार है।