डॉली पार्टन ने इवेंट में शामिल न होने के बाद सेहत का दिया अपडेट, जानें क्या बोलीं?
मनोरंजन
डॉली पार्टन डॉलीवुड के नए राइड 'नाइटफ्लाइट एक्सपीडिशन' के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो पाइं। दरअसल, उन्हें चक्कर आ रहे थे और डिहाइड्रेशन की समस्या थी।
उन्होंने अपने नैशविले स्थित घर से एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, 'लगता है अगर डॉक्टर कह दे कि इस हफ्ते कहीं नहीं जाना, तो फिर आप कहीं नहीं जा रहे।'
डॉली ने प्रशंसकों को दिलाया भरोसा
डॉली ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि वे हर दिन बेहतर महसूस कर रही हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि वे अपने सॉन्गटेलर होटल और अपने जीवन पर आधारित ब्रॉडवे शो जैसे अन्य प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं।
भले ही डॉली उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सकिं, फिर भी 'नाइटफ्लाइट एक्सपीडिशन' आम जनता के लिए 19 अगस्त को खुल जाएगा।