जानें क्यों मोहित मलिक ने सीरीज 'ये दिल सुन रहा है' से किया किनारा?
मोहित मलिक ने नेटफ्लिक्स की अपनी आने वाली सीरीज 'ये दिल सुन रहा है' से किनारा कर लिया है। दरअसल, शो के निर्माताओं के साथ उनके कुछ रचनात्मक मतभेद हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ने का फैसला किया है।
पहले वह इस शो की शुरुआती बातचीत का हिस्सा थे, लेकिन अपनी भूमिका और शो की दिशा को लेकर चर्चा के बाद उन्होंने अलग होने का मन बना लिया है।
आपको बता दें साल 2026 की शुरुआत में जब नेटफ्लिक्स ने इस शो की आधिकारिक घोषणा की थी, तब मलिक उस इवेंट में मौजूद थे।
मोहित के बिना यह शो बढ़ेगा आगे
मोहित और निर्माताओं दोनों पक्षों ने यही बेहतर समझा कि वे अलग हो जाएं। एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि यह फैसला आपसी सहमति से और बहुत शांतिपूर्ण तरीके से लिया गया है।
अब यह शो मोहित मलिक के बिना ही आगे बढ़ेगा। वहीं, मोहित मलिक अपने करियर में लगातार नए पड़ाव छू रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में एंट्री की थी और अब उनकी अगली फिल्म 'मिर्जापुर द फिल्म' आने वाली है।