NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ड्रग्स मामला: गैब्रिएला के भाई की गिरफ्तारी के बाद अर्जुन रामपाल ने जारी किया बयान
    अगली खबर
    ड्रग्स मामला: गैब्रिएला के भाई की गिरफ्तारी के बाद अर्जुन रामपाल ने जारी किया बयान
    गैब्रिएला के भाई की गिरफ्तारी के बाद अर्जुन रामपाल ने जारी किया बयान

    ड्रग्स मामला: गैब्रिएला के भाई की गिरफ्तारी के बाद अर्जुन रामपाल ने जारी किया बयान

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 26, 2021
    10:45 am

    क्या है खबर?

    अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनके भाई एगिसिलाओस को एक बार फिर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया है।

    तीसरी बार उन्हें इस मामले में पकड़ा गया है। उनके पास से ड्रग्स भी बरामद हुए हैं।

    अब इस मामले में अर्जुन ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने इस ड्रग्स मामले में उनका नाम नहीं घसीटने की अपील की है।

    बयान

    अर्जुन ने मामले से झाड़ा पल्ला

    अभिनेता अर्जुन ने बयान जारी करते हुए इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    उन्होंने अपने बयान में कहा, "यह र्दुभाग्य की बात है कि हर प्रकाशन में मेरा नाम बिना किसी वजह के घसीटा जा रहा है। हालांकि, मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। मेरा परिवार और मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। इस केस में एक व्यक्ति शामिल है, जो मेरे साथी का रिश्तेदार है। मेरा उस व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है।"

    बयान

    मेरे नाम का उपयोग करके हेडलाइंस न बनाएं- अर्जुन

    उन्होंने आगे कहा कि उनके नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल न किया जाए।

    उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा, "मैं अनुरोध करता हूं कि मेरे नाम का उपयोग करके हेडलाइंस न बनाएं, क्योंकि हम इससे संबंधित नहीं हैं। यह मेरे परिवार और अपने लोगों को तकलीफ देता है। साथ ही उनके लिए भ्रम पैदा करता है, जिनके साथ मेरे प्रोफेशनल कनेक्शन हैं।"

    अर्जुन ने कहा कि उन्हें कानून में विश्वास है और कानून को अपना काम करने देना चाहिए।

    गिरफ्तारी

    गोवा से हुई थी गिरफ्तारी

    अर्जुन ने लोगों से संवेदनशील और विनम्र होने की गुजारिश की है। NCB ने अभिनेता अर्जुन की गर्लफ्रेंड के भाई एगिसिलाओस को ड्रग्स मामले में गोवा से गिरफ्तार किया था।

    मुंबई NCB और गोवा NCB के जॉइंट ऑपेरशन ने एगिसिलाओस को गिरफ्तार किया।

    NCB को एगिसिलाओस के पास से कुछ मात्रा में चरस बरामद हुआ है, जिसके बाद उन्हें 25 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    पूछताछ

    ड्रग्स मामले में अर्जुन से भी हुई थी पूछताछ

    सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। फिर NCB ने केस में एंट्री मारी थी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती को तो जेल भी जाना पड़ा था।

    एगिसिलाओस की गिरफ्तारी के बाद उनकी बहन गैब्रिएला और अर्जुन से भी NCB ने पूछताछ की थी।

    इतना ही नहीं अर्जुन के घर NCB ने छापा भी मारा था, जहां उन्हें कुछ प्रतिबंधित दवाइयां मिली थीं। उनके कुछ इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गोवा
    बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन रामपाल
    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    गोवा

    श्रमिक एक्सप्रेस चलाने के लिए अब प्रवासी मजदूरों के गृह राज्यों की मंजूरी की जरूरत नहीं ओडिशा
    गोवा पहुंची पूजा बेदी ने क्वारंटाइन सेंटर की सफाई को लेकर उठाए सवाल, शेयर किया वीडियो बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन में गोवा बीच पर पार्टी करने पहुंचा रूस के लड़के-लड़कियों का ग्रुप, पासपोर्ट जब्त भारत की खबरें
    लॉकडाउन पर आगे की रणनीति तय करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मिले अमित शाह अमित शाह

    बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर खान से जुड़ीं ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप मनोरंजन
    नेहा कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए क्या कहा मुंबई
    वरुण धवन जल्द शुरू कर सकते हैं अपने करियर की पहली बायोपिक फिल्म 'इक्कीस' की शूटिंग मनोरंजन
    म्यूजिक वीडियो में गायक दीप मनी के साथ काम करेंगी जैकलीन फर्नांडिस मनोरंजन

    अर्जुन रामपाल

    बिना शादी प्रेग्नेंट हो गईं अर्जुन की गर्लफ्रेंड, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी सेलिब्रिटी गॉसिप
    सिर्फ 'भारत' ही नहीं ये सुपरहिट फिल्में भी हैं कोरियन मूवीज की हिंदी रीमेक बॉलीवुड समाचार
    खुशखबरी! अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को दिया जन्म बॉलीवुड समाचार
    इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं बॉलीवुड की ये जोड़ियां मनोरंजन

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो

    ड्रग्स मामला: NCB ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को तीसरी बार किया गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025