'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी, जानें कब रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म
मनोरंजन
बॉलीवुड की आने वाली फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है और फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में पहुंच गई है। यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
निर्देशक अभिषेक पाठक ने बताया कि बस कुछ ही पैचवर्क शॉट बचे हैं, जिसके बाद बाकी सारा काम तय योजना के हिसाब से आगे बढ़ेगा।
'दृश्यम 3' में होगी यह कहानी
यह फिल्म विजय के उस संघर्ष की गहराई को दिखाती है, जिसमें वह अपने परिवार को पुराने राज से बचाता है। ये राज अब सामने आने का खतरा बन गए हैं।
मलयालम 'दृश्यम' में जहां पारिवारिक ड्रामा पर ज्यादा जोर था, वहीं इसका हिंदी वर्जन ज्यादा रोमांचक होने वाला है।
यह फिल्म पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी है और इसे अभिषेक पाठक के साथ आमिर, कीयान खान और परवेज शेख ने लिखा है, तो दर्शकों को फिल्म में कई नए और दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे, यह तय है।