NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिया ने सुशांत को नशीली दवाओं की लत के लिए उकसाया- ड्राफ्ट चार्ज में NCB
    अगली खबर
    रिया ने सुशांत को नशीली दवाओं की लत के लिए उकसाया- ड्राफ्ट चार्ज में NCB
    रिया ने सुशांत को नशीली दवाओं की लत के लिए उकसाया- NCB

    रिया ने सुशांत को नशीली दवाओं की लत के लिए उकसाया- ड्राफ्ट चार्ज में NCB

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 13, 2022
    11:36 am

    क्या है खबर?

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी परिस्थितियों में 2020 में मौत हो गई थी।

    उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के आरोप लगे थे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) समेत कई एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं।

    अब NCB ने इस मामले में आरोप पत्र का मसौदा (ड्राफ्ट चार्ज) दायर कर दिया है। इसमें कहा गया है कि सुशांत को अत्यधिक नशीली दवाओं की लत के लिए रिया ने उकसाया था।

    रिपोर्ट

    आरोपियों ने बिना वैध लाइसेंस के ड्रग्स बेचे थे

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, NCB ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 35 आरोपियों को आरोपित करने का प्रस्ताव करते हुए अपना मसौदा प्रस्तुत किया है।

    आरोप के मसौदे के मुताबिक, 2020 के मार्च से लेकर उसी साल दिसंबर के बीच ये आरोपी आपराधिक साजिश का हिस्सा थे।

    इसमें दावा किया गया है कि इन लोगों ने बालीवुड इंडस्ट्री में बिना किसी वैध लाइसेंस के ड्रग्स बेचे थे।

    बयान

    रिया ने कई बार गांजा लेकर सुशांत को दिया था- NCB

    NCB ने अपने आरोप पत्र के मसौदे में कहा कि रिया ने कई बार गांजा लेकर दिवंगत अभिनेता सुशांत को दिया था। इसके लिए उन्होंने भुगतान भी किया था।

    रिया के साथ-साथ उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को भी गांजे की डिलीवरी मिलती थी।

    NCB ने कहा कि आरोपियों ने मादक पदार्थों की तस्करी को आर्थिक तौर पर फलने-फूलने में मदद की।

    बताया गया कि वैध लाइसेंस के बिना गांजा, चरस, कोकीन और अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार किया गया।

    दुखद घटना

    अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे सुशांत

    14 जून, 2020 को सुशांत के फ्लैट से उनका शव बरामद किया गया था। कहा जा रहा था कि उन्होंने खुदकुशी की है।

    परिजनों, प्रशंसकों और बिहार सरकार की लगातार मांग के बाद केस को मुंबई पुलिस के हाथों से निकालकर CBI को सौंप दिया गया था।

    समय के साथ जांच आगे बढ़ती गई और इसमें CBI के बाद ED व NCB की भी एंट्री हो गई। इस मामले में NCB की जांच अब भी जारी है।

    आरोप

    रिया चक्रवर्ती पर लगे थे गंभीर आरोप

    सुशांत की कथित आत्महत्या के बाद सुशांत के परिवार वालों ने अभिनेत्री रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

    सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया पर धोखधड़ी और आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया था।

    इसके बाद रिया को ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। वह 28 दिन बाद जेल से बाहर आई थीं। अभी तक इस मामले में रिया को आलोचना झेलनी पड़ती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    सुशांत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को पटना में हुआ था। 2013 में 'काय पो छे' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने 'एमएस धोनी', 'शुद्ध देसी रोमांस, 'केदारनाथ', 'छिछोरे' जैसी फिल्में कीं। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत
    रिया चक्रवर्ती
    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    बॉलीवुड समाचार

    'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद टीम को यूरोप घुमाने ले जा रहे कार्तिक आर्यन सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या मुकेश खन्ना की 'शक्तिमान' में सुपरहीरो बनेंगे रणवीर सिंह? टीवी जगत की खबरें
    आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट सेलिब्रिटी गॉसिप
    आयुष्मान खुराना की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सामंथा रुथ प्रभु- रिपोर्ट्स दक्षिण भारतीय सिनेमा

    सुशांत सिंह राजपूत

    ड्रग्स मामला: NCB ने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया मनोरंजन
    सुशांत केस: कैसे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए NCB के हत्थे चढ़ा सिद्धार्थ पिठानी? मनोरंजन
    अंकिता लोखंडे ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, ऐसे सुशांत से जोड़कर देख रहे लोग बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 15: रिया चक्रवर्ती समेत ये कलाकार ले सकते हैं घर में एंट्री मनोरंजन

    रिया चक्रवर्ती

    सुशांत सिंह राजपूत की जयंती से पहले प्रशंसकों ने उन्हें ट्विटर पर किया याद मुंबई
    सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में रखा जाएगा सड़क का नाम ट्विटर
    NCB मशहूर हस्तियों के घर छापा मारे, कई लोगों की मुसीबतें बढ़ेंगी- पीयूष मिश्रा बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'चेहरे' के पोस्टर से हटाने को लेकर नाराज हैं रिया चक्रवर्ती मुंबई

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो

    NCB की पूछताछ में फूट-फूटकर रोए आर्यन, चार साल से कर रहे ड्रग्स का सेवन- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में रहेंगे शाहरुख खान
    आर्यन खान के साथ ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं मुनमुन धमेचा कौन हैं? बॉलीवुड समाचार
    आर्यन खान ड्रग्स मामला: NCB ने की प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के आवास पर छापेमारी मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025