LOADING...
रणवीर के लिए निर्माताओं ने दांव पर लगा दी थी साख, बाहर आई अंदर की बात
रणवीर सिंह पर निर्माताओं ने खेला था बड़ा दांव

रणवीर के लिए निर्माताओं ने दांव पर लगा दी थी साख, बाहर आई अंदर की बात

Jun 03, 2026
02:46 pm

क्या है खबर?

फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' से रणवीर सिंह अचानक बाहर हो गए। पिछले 32 महीनों से ये पूरी फिल्म और इसकी स्क्रिप्ट रणवीर को ही ध्यान में रखकर तैयार की जा रही थी। अभिनेता ने इसके लिए काफी लंबी तैयारियां भी की थीं, लेकिन उनके इस तरह अचानक फिल्म छोड़ने के फैसला पूरी इंडस्ट्री में अब चर्चा का विषय बन गया है। अंदरूनी सूत्रों ने भी अभिनेता के इस कदम पर बड़े सवाल उठाए हैं।

रिपोर्ट

करीब 3 साल तक रणवीर की छवि पर लिखी गई थी फिल्म

सूत्रों के मुताबिक, 'डॉन 3' कोई सामान्य प्रोजेक्ट नहीं था। दिसंबर, 2025 में रणवीर और निर्माताओं की राहें अलग होने से पहले करीब 32 महीनों तक फिल्म उनकी छवि को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी। बताया गया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 19 अप्रैल, 2023 से रणवीर को नए 'डॉन' के रूप में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी थी। उसी दिन उनका पहला वीडियो शूट किया गया था। फिल्म रणवीर को केंद्र में रखकर बनाई गई थी।

खुलासा

रणवीर के भरोसे री-लॉन्च हो रही थी पूरी फ्रैंचाइजी

आखिरकार 9 अगस्त, 2023 को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसने शाहरुख खान वाले दौर को रणवीर के हाथों में सौंप दिया। कास्टिंग बदलाव से नाखुश फैंस के विरोध के बावजूद एक्सेल एंटरटेनमेंट और फरहान अख्तर ने रणवीर का साथ दिया। रणवीर की एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों के बावजूद निर्माताओं ने उन पर भरोसा जताया और उनके इर्द-गिर्द हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फ्रैंचाइजी में से एक को फिर से लॉन्च किया था।

Advertisement

घटनाक्रम

मार्च 2025 के बाद हुए इस घटनाक्रम ने पलटी पूरी बाजी

ये साझेदारी अगले 2 वर्षों में काफी आगे बढ़ी। सूत्रों का दावा है कि 7 अगस्त, 2024 को एक टर्म शीट पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसमें रणवीर की मुख्य शर्तों को दर्ज किया गया था, जबकि इसके बाद विस्तृत अनुबंध पर चर्चा जारी रही। स्क्रिप्ट का सबसे ताजा ड्राफ्ट 25 मार्च, 2025 को अभिनेता की टीम के साथ साझा किया गया था। इसके बाद जो कुछ भी हुआ, वही अब इस पूरे विवाद का मुख्य केंद्र बन गया है।

Advertisement

ब्यौरा

एक फोन कॉल पर रणवीर ने तोड़ दिया 'डॉन 3' से नाता?

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अगस्त, 2025 में रणवीर को एक्शन ट्रेनिंग, लुक टेस्ट और जनवरी से जुलाई 2026 तक चलने वाले शूटिंग शेड्यूल का पूरा ब्योरा सौंप दिया था। फिल्म टूटने के ठीक पहले यानी नवंबर 2025 तक रणवीर ने निर्माताओं के खर्चे पर एक्शन ट्रेनिंग भी ली थी। सूत्रों के अनुसार, 20 दिसंबर, 2025 को रणवीर सिंह ने कथित तौर पर निर्माताओं को एक फोन कॉल के जरिए ये जानकारी दी कि वो अब 'डॉन 3' में काम नहीं करेंगे।

Advertisement