LOADING...
'डॉन 3' विवाद पर लगा विराम, रणवीर सिंह भरपाई के लिए 10 करोड़ लौटाने को तैयार
'डॉन 3' की भरपाई के लिए 10 करोड़ लौटाएंगे रणवीर सिंह

'डॉन 3' विवाद पर लगा विराम, रणवीर सिंह भरपाई के लिए 10 करोड़ लौटाने को तैयार

Apr 22, 2026
12:25 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रही अनबन अब खत्म होती नजर आ रही है। खबरों के मुताबिक, फिल्म के बजट और फीस को लेकर अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर के बीच छिड़ी जंग अब शांत हो गई है। फिल्म को समय पर और सही बजट में शुरू करने के लिए रणवीर सिंह ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी फीस में से 10 करोड़ रुपये लौटाने पर सहमति जताई है।

समझौता

'डॉन 3' विवाद का अंत, रणवीर-फरहान के बीच समझौता

फिल्म 'डॉन 3' से अचानक बाहर होने के बाद निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ चल रही खींचतान को खत्म करने के लिए रणवीर सिंह ने बड़ा दिल दिखाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर' स्टार रणवीर ने अपनी 10 करोड़ की साइनिंग अमाउंट वापस करने पर सहमति जता दी है। इतना ही नहीं, एक्सेल एंटरटेनमेंट को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'प्रलय' में प्रोडक्शन हाउस को हिस्सेदारी देने का भी वादा किया है।

हिस्सेदारी

फिल्म के मुनाफे में फरहान को मिल सकती है बड़ी हिस्सेदारी

रणवीर ने विवाद को सुलझाने के लिए केवल पैसा ही नहीं लौटाया है, बल्कि व्यावसायिक स्तर पर एक बड़ी पार्टनरशिप की भी पेशकश की है। हालांकि, इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है कि फरहान को फिल्म के मुनाफे या मालिकाना हक में कितने प्रतिशत की हिस्सेदारी मिलेगी। फिलहाल न तो रणवीर की तरफ से और ना ही फरहान या उनकी कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से इस डील को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

Advertisement

विवाद

कब और कैसे शुरू हुआ विवाद?

खबरों के मुताबिक, तनाव रणवीर के 'डॉन 3' से बाहर होने के बाद शुरू हुआ, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट बना रही है। स्क्रिप्ट पर असहमति और देरी के बीच विवाद सामने आया। बताया गया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट 40 करोड़ के मुआवजे की मांग कर रही है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि प्री-प्रोडक्शन, शेड्यूल बदलाव और नुकसान इसकी वजह हैं और फिल्म की तैयारी रणवीर की मंजूरी के बाद ही शुरू हुई थी।

Advertisement

कारण

रणवीर ने क्यों छोड़ी 'डॉन 3'?

दूसरी ओर रणवीर ने स्क्रिप्ट से असंतुष्टि, पूरी तरह से तैयार पटकथा की कमी और प्रोजेक्ट के प्रबंधन को लेकर अपनी चिंताओं के कारण फिल्म से दूरी बना ली। जैसे-जैसे विवाद बढ़ा, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी कथित तौर पर मध्यस्थता करने की कोशिश की। ये भी खबरें थीं कि आमिर खान ने रणवीर और फरहान के बीच इस झगड़े को सुलझाने के लिए दखल दिया है। हालांकि, बाद में आमिर ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया।

Advertisement