LOADING...
रणवीर सिंह पर 45 करोड़ का दावा ठोकने वालों को एमी विर्क ने दिया करारा जवाब
रणवीर सिंह के बचाव में उतरे एमी विर्क्र

रणवीर सिंह पर 45 करोड़ का दावा ठोकने वालों को एमी विर्क ने दिया करारा जवाब

Jun 10, 2026
07:44 pm

क्या है खबर?

'डॉन 3' विवाद में रणवीर सिंह के समर्थन में उतरे अभिनेता एमी विर्क ने निर्माताओं पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा रणवीर से 45 करोड़ का हर्जाना मांगने पर एमी ने कहा कि जब रणवीर का बुरा दौर चल रहा था, तब निर्माताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया। फिल्म लटकाए रखी, लेकिन जैसे ही रणवीर की फिल्म 'धुरंधर' ब्लॉकबस्टर हुई, निर्माताओं का रुख बदल गया। एमी के इस बयान से फिर ये विवाद गरमा गया है।

सवाल

एमी ने एक्सेल एंटरटेनमेंट पर उठाए सवाल

एमी बोले, "मुझे लगता है, जब उनकी कुछ फ्लॉप फिल्में थीं, तब एक्सेल ने 'डॉन 3' शुरू कर देना चाहिए था। तब उन्होंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। अब जब 'धुरंधर' हिट हो गई तो वे अपना पैसा वापस मांग रहे हैं। रणवीर को कोई पैसा वापस नहीं देना चाहिए और कहा कि निर्माता जो भी चाहते हैं, कर सकते हैं। अगर उन्हें 2-4 करोड़ लेने हैं तो ले लें और आगे बढ़ें। 45 करोड़ कौन देगा?"

पक्ष

"रणवीर की कोई गलती नहीं"

एमी ने साफ कहा कि रणवीर गलत नहीं हो सकते। उन्हें उन पर पूरा भरोसा है। वो बोले, "रणवीर की कोई गलती नहीं है।" उन्होंने हंसते हुए कहा, "इस तरह के केस कहीं नहीं जाते, ये 20-20 साल तक खिंचते रहते हैं।" एमी ने रणवीर के साथ हुई अपनी बातचीत भी साझा की, जिसमें रणवीर ने कहा कि उन्होंने 'धुरंधर' फ्रेंचाइज़ी में अपनी पूरी कमाई और सब कुछ निवेश कर दिया है।

Advertisement

मेहनत

रणवीर ने 'धुरंधर' में झोंक दिया सब कुछ

एमी ने कहा, "जब 'धुरंधर' का ट्रेलर आया तो मैंने उन्हें बधाई दी थी। तब तक उनकी बेटी का जन्म हो चुका था। उन्होंने मुझे अंग्रेजी में एक लंबा सा मैसेज भेजा और कहा कि मैंने इस फिल्म में अपना सब कुछ झोंक दिया है। इस पर मैंने उनसे कहा कि थोड़ा इंतजार करो और देखो, तुम्हारी बेटी दुआ तुम्हारे लिए अच्छी किस्मत लेकर आई है और भगवान तुम पर मेहरबान होने वाले हैं और बिल्कुल वैसा ही हुआ।"

Advertisement

मामला

क्या था मामला? 'डॉन 3' विवाद की पूरी कहानी

'डॉन 3' को लेकर करीब 3 साल पहले घोषणा हुई थी, लेकिन फिल्म शुरू नहीं हो पाई। फरहान अख्तर इसके निर्देशक थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर ने दिसंबर में 'धुरंधर' की रिलीज के बाद स्क्रिप्ट मतभेदों के चलते फिल्म छोड़ दी। इसके बाद निर्माताओं ने 45 करोड़ रुपये का नुकसान बताते हुए पैसे की मांग की, जबकि रणवीर ने 10 करोड़ देने की पेशकश की। आगे चलकर मामला इंडस्ट्री संगठनों और समर्थन बयानों के बीच विवाद का विषय बन गया।

Advertisement