Page Loader
क्या आप जानते हैं? अक्षय की 'लक्ष्मी' के लिए पहली पसंद थे अजय देवगन
अक्षय की 'लक्ष्मी' के लिए पहली पसंद थे अजय देवगन

क्या आप जानते हैं? अक्षय की 'लक्ष्मी' के लिए पहली पसंद थे अजय देवगन

Feb 14, 2022
08:36 am

क्या है खबर?

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी' से अभिनेता तुषार कपूर ने प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा था। फिल्म 2020 में दर्शकों के बीच आई थी। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 'लक्ष्मी' उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और अक्षय की एक्टिंग भी फीकी रही। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के लिए अक्षय पहली पसंद नहीं थे। रिपोर्ट की मानें तो तुषार की इस फिल्म के लिए अजय देवगन पहली पसंद थे।

रिपोर्ट

तुषार ने किताब 'बैचलर डैड' में किया इस वाक्या का खुलासा

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'लक्ष्मी' के लिए अक्षय नहीं, बल्कि अजय मेकर्स की पहली पसंद थे। ये अलग बात है कि अजय ने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। तुषार ने अपनी हालिया आई किताब 'बैचलर डैड' में इस वाक्या का खुलासा किया है। दिसंबर, 2013 में भी तुषार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अजय 'कंचना' के कास्ट को लीड करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त, 2014 में शुरू करने की योजना बनाई गई थी।

वजह

इस वजह से फिल्म से बाहर हुए थे अजय

इसके बाद जुलाई, 2014 में ऐसी खबरें आई थीं कि अजय ने इस फिल्म से खुद को बाहर कर लिया है। अजय को क्लाइमेक्स के एक महत्वपूर्ण सीन में साड़ी पहनना और मेकअप लगाना था, जिसके लिए वह सहज नहीं थे। वहीं, रोल के लिए यह गेटअप जरूरी थी। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म से खुद को अलग कर लिया। बता दें कि अक्षय ने इस फिल्म में ट्रांसजेंडर का रोल निभाया था।

जानकारी

2018 में 'लक्ष्मी' से जुड़े थे अक्षय

जब अजय ने 'लक्ष्मी' को ठुकरा दिया, तब जाकर इस प्रोजेक्ट में अक्षय की एंट्री हुई थी। 2018 में अक्षय इस फिल्म में शामिल हुए और उन्होंने इसे साइन किया।

OTT रिलीज

2020 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई थी 'लक्ष्मी'

'लक्ष्मी' 2020 में OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया था। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, अश्विनी कलसेकर, राजेश शर्मा, आयशा रजा, मनु ऋषि और शरद केलकर जैसे कलाकार नजर आए थे। यह तमिल फिल्म 'कंचना' की हिन्दी रीमेक है। फिल्म को IMDb पर मात्र 2.4 रेटिंग्स मिली है।

वर्कफ्रंट

इन फिल्मों में दिखाई देंगे अजय और अक्षय

अजय स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' में दिखेंगे। इसमें वह एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाएंगे। उन्हें 'RRR' में भी देखा जा सकता है। वह 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'रेड 2' में भी नजर आएंगे। अक्षय फिल्म 'पृथ्वीराज' में मुख्य भूमिका में हैं। उन्हें फिल्म 'राम सेतु' में जैकलीन फर्नांडिस व नुसरत भरूचा के साथ देखा जाएगा। वह फिल्म 'रक्षाबंधन' में भी दिखने वाले हैं। फिल्म 'ओह माय गॉड 2' भी अक्षय के खाते से जुड़ी है।